Noida News: गे नेटवर्किंग ऐप से युवकों को फंसाकर करते थे लूटपाट, नोएडा में चल रहे गैंग का भांडाफोड़
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में पुलिस ने चार लोगों के गैंग को अरेस्ट किया है। आरोपी गे नेटवर्किंग ऐप के जरिए युवकों से दोस्ती करते थे। फिर उनके साथ रिलेशन बनाकर बाद में उनसे लूटपाट करते थे। पुलिस ने बताया कि दादरी से इन चारों को अरेस्ट किया है। इन पर कई लोगों के साथ संबंध बनाकर लूटपाट करने का आरोप है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा, कुछ और ऐसे ही देसी हथियार, वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली कार के अलावा लूटपाट का कुछ सामान बरामद किया गया है।
Noida News: डेटिंग ऐप के जरिए फंसाते थे नवयुवकों को
नोएडा पुलिस ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। चार लोगों का यह गैंग गे लोगों से नेटवर्किंग ऐप के जरिए संपर्क करते थे। इसके बाद पहले उनसे दोस्ती करते थे और फिर उन्हें मिलने के लिए दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बुलाते थे। मुलाकात के बाद युवकों के साथ संबंध बनाते थे और फिर कभी मारपीट कर, कभी धमकाकर और कभी-कभी ब्लैकमेलिंग का डर दिखाकर उनसे लूटपाट करते थे। एडीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अलग-अलग युवकों के साथ लूटपाट की बात कबूल की है। आरोपियों के पास लूटपाट की कुछ चीजें भी बरामद की गई हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला, नोएडा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, देखें VIDEO
गाजियाबाद में भी हो चुकी है इस तरह की घटना
बता दें कि एलजीबीटी समुदाय के लोगों के साथ डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात और लूटपाट की कई घटनाएं दिल्ली-एनसीआर में पहले भी हो चुकी हैं। पिछले महीने इसी तरह का एक मामला गाजियाबाद में भी आया था। गाजियाबाद में ग्राइंडर गे ( grinder app) डेटिंग ऐप के जरिए समलैंगिक युवकों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। इस मामले में 8 लोगों का एक गिरोह डेटिंग ऐप के जरिए सोशल मीडिया पर समलैंगिक युवकों से संपर्क करते थे। फिर उनके नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग किया करते थे। सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की ओर से बार-बार जारी की जाती है।
यह भी पढ़ें: UP International Trade Show: नए उत्तर प्रदेश की चमक दिखाएगा ट्रेड शो-2025, ग्रेटर नोएडा में लगेगी प्रदर्शनी












Click it and Unblock the Notifications