UP News: प्रयागराज में आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का प्रभारी मंत्री ने किया दौरा, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

उत्तर प्रदेश कैबिनेट के तूफान राहत प्रयास के तहत कार्यवाहक मंत्री ने प्रयागराज की प्रभावित तहसीलों का दौरा किया, शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की, और प्रत्येक योग्य मामले के लिए 4,00,000 रुपये के त्वरित वितरण का निर्देश दिया, साथ ही यह सुनिश्चित किया कि प्रभावित घरों तक आवास, पेंशन और अन्य योजनाएं पहुंचें।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री और जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज जिले के आंधी-तूफान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने तहसील हंडिया, फूलपुर और सोरांव में जनहानि से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

UP Storm Relief Visit for Prayagraj Families

प्रभारी मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से मृतक आश्रितों के खातों में 4 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल ट्रांसफर किए जाने की जानकारी ली और इसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों और फसलों का सर्वे कराकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

इसके साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परिवारों के सदस्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र हैं, उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने भूमिहीन परिवारों को पट्टा, पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया।

बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था जल्द बहाल करने के निर्देश

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने और विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, यातायात तथा अन्य आवश्यक सेवाएं जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को आंधी से क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को युद्धस्तर पर ठीक करने और सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए कहा। साथ ही मार्गों पर गिरे पेड़ों को हटाकर बाधित रास्तों को जल्द खोलने के निर्देश भी दिए।

प्रभावित परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

प्रभारी मंत्री ने सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक दीपक पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

उन्होंने हंडिया, फूलपुर और सोरांव तहसील के उन परिवारों से मुलाकात की, जिनके परिजनों की आंधी-तूफान में मौत हुई थी। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+