Kapil sharma: I m not done yet: अब OTT पर हंसाने आ रहे आपके चहेते 'कप्पू', Video शेयर करके दी खुशखबरी

मुंबई, 05 जनवरी। 'कॉमेडी किंग' के नाम से मशहूर 'कपिल शर्मा' उर्फ 'कप्पू' आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अपनी कॉमेडी के दम पर घर-घर में अपनी अलग पहचान रखने वाले कपिल ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। जी हां, वो नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर अपना पहला स्टैंड अप शो लेकर आ रहे हैं, जो कि 28 जनवरी को ऑनएयर होगा। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए दी है।

' मैंने कभी भी कॉमेडी को सीरयसली नहीं लिया'

' मैंने कभी भी कॉमेडी को सीरयसली नहीं लिया'

इस शो के बारे में बात करते हुए कपिल कहते हैं कि 'नेटफ्लिक्स आज कल काफी लोकप्रिय हैं। इन्होंने मुझसे कहा कि वो मेरी कहानी सुनना चाहते हैं। तो पहले तो मैं चौंका कि क्या वाकई में, सीरयसली?'

'मैं पिछले 25 सालों से इंडस्ट्री में हूं'

फिर कपिल कहते हैं कि 'मैं पिछले 25 सालों से इंडस्ट्री में हूं और 15 सालों से टीवी पर काम कर रहा हूं। सच कहूं तो मैंने कभी भी कॉमेडी को सीरयसली नहीं लिया क्योंकि हम तो पंजाब वाले हैं और हंसना-हंसाना तो हमारा काम ही है।'

 'Kapil sharma: I m not done yet',

'Kapil sharma: I m not done yet',

उन्होंने आगे कहा कि 'कभी नहीं सोचा था कि इस चीज के भी पैसे मिलते हैं। एक आर्टिस्ट को हमेशा अंदर से एक आवाज आती है कि मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ है और मुझे अभी कुछ और भी करना है, लेकिन वो करें कहां पर? इसलिए मैंने नेटफ्लिक्स के कहने पर अपनी कहानी कही है जिसका नाम है 'Kapil sharma: I m not done yet' जिसे आपलोग जरूर देखें क्योंकि वाकई में कपिल आपलोगों(दर्शकों) के प्यार और साथ के बिना सही में कुछ नहीं है, I m not done yet।'

'190 देशों में देखा जाता है नेटफ्लिक्स'

'190 देशों में देखा जाता है नेटफ्लिक्स'

कपिल शर्मा ने आगे कहा कि नेटफ्लिक्स ने मुझे काफी आकर्षित किया। इसकी जो शुरू होते ही एक tendom करके जो आवाज आती है, वो मुझे बहुत मजेदार लगती है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो तकरीबन 190 देशों में देखा जाता है। अपने इस शो में मैंने गाना भी गाया है, लेकिन गाना भी बिल्कुल अलग है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि गाना इंग्लिश में है और ऐसा कहकर वो खुद भी हंसने लगते हैं।

झोली भर-भरकर बधाई देने लग गए

कपिल ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर की, वैसे ही उनके फैंस काफी खुश हो गए और उनके नए शो के लिए झोली भर-भरकर बधाई देने लग गए। इस वक्त कपिल ट्विटर पर ट्रेंड भी हो रहे हैं। लोगों ने कपिल को बधाई दी है। इस वक्त सोशल मीडिया पर कपिल ही कपिल छाए हुए हैं।

लोगों के दिलों पर राज करते हैं कपिल शर्मा

मालूम हो कि कपिल शर्मा का जन्म अमृतसर में हुआ था। उनके पिता जितेंद्र कुमार पुंज पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे, जबकि उनकी मां जनक रानी एक गृहिणी थीं, जो अक्सर कपिल के शो में नजर आती हैं। कपिल ने हिंदू कॉलेज अमृतसर से पढ़ाई की थी।

कॉमेडी किंग कहलाते हैं कपिल शर्मा

आज दो बच्चों के पिता कपिल 2007 में पहली बार कॉमेडी रियलिटी टेलीविजन शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतने के बाद लाइमलाइट में आए थे। जिसके लिए उन्हें 10 लाख की प्राइज मनी मिली थी। इसके बाद से वो साल 2013 में कलर्स पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' लेकर आए जिसके जरिए वो दौलत-शौहरत की उस बुलंदी पर पहुंचे जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है। उनका शानदार सफर आज भी बदस्तूर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+