Ayushman Card: क्या होता है आयुष्मान कार्ड जिससे मिलती ही इलाज में मदद? चेक करें कार्ड बनवाने का प्रोसेस
Ayushman Card: कई बार परिवार में जब कोई गंभीर बीमारी से जूझ रहा होता है तब इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मदद के लिए सरकार की एक खास योजना बड़ी कारगर साबित हो सकती है! आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत सरकार जरूरतमंद और गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने की सुविधा देती है।
इस योजना का सबसे अहम हिस्सा है आयुष्मान कार्ड, जिसे बनवाकर कोई भी पात्र व्यक्ति देशभर के सरकारी और चुने हुए प्राइवेट अस्पतालों में बिना पैसे दिए इलाज करवा सकता है। इस योजना के तहत एक डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाया जाता है, जिसे आयुष्मान कार्ड कहा जाता है। इस कार्ड से देशभर के सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाज मुफ्त होता है।

इस योजना का मकसद है कि किसी भी गरीब को सिर्फ पैसों की वजह से इलाज से वंचित न रहना पड़े। अब तक लाखों लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं और हर दिन हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं, और आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जाता है, तो यह लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में।
ये भी पढ़ें: Bihar Today: CM नीतीश NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल, PM मोदी से करेंगे चर्चा
कौन कर सकता है आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन
आयुष्मान कार्ड उन्हीं लोगों को मिलता है जो सरकार के SECC 2011 डेटा में शामिल हैं या गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। शहर और गांव के हिसाब से पात्रता अलग होती है।
गांव के लोगों के लिए पात्रता
अगर आप ग्रामीण इलाके में रहते हैं और इनमें से कोई एक शर्त पूरी करते हैं, तो आप इस योजना के लिए योग्य हैं:
- सिर्फ एक कच्चे कमरे में रहने वाले
- जिनके परिवार में 16 से 59 साल तक कोई भी वयस्क सदस्य नहीं है
- महिला मुखिया वाले परिवार जिनमें कोई पुरुष वयस्क नहीं है
- घर में दिव्यांग सदस्य हो और कोई सहारा न हो
- अनुसूचित जाति या जनजाति के परिवार
- खेत न होने पर मजदूरी से पेट पालने वाले लोग
- भिक्षा पर जीवन गुजारने वाले
शहर के लोगों के लिए पात्रता
अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं और किसी असंगठित काम से जुड़े हैं, जैसे कि:
- ठेला लगाने वाले, कबाड़ बीनने वाले
- घरेलू कामगार, सफाई कर्मचारी
- दिहाड़ी मजदूर, मिस्त्री, प्लंबर
- कपड़े सिलने वाले, मोची, मेकेनिक
- गार्ड, कूरियर डिलीवरी करने वाले आदि
- तो आप इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं।
किन्हें मिलती है सीधी पात्रता
- जिनके पास राशन कार्ड है
- जिनका नाम SECC 2011 डेटा में है
- NFSA (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के लाभार्थी
- जिनका e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण है (कुछ राज्यों में)
इन लोगों को नहीं मिलेगा कार्ड
- इनकम टैक्स भरने वाले
- जिनके पास सरकारी नौकरी है
- जिनके पास कार, फ्रिज, एसी जैसे सुविधाएं हैं
- पक्के मकान में रहने वाले जो ऊपर की शर्तें पूरी नहीं करते
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
- pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाकर "Am I Eligible" पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें
- राज्य और पहचान चुनें- नाम, मोबाइल नंबर या राशन कार्ड नंबर से जांच करें
- अगर नाम है, तो CSC सेंटर या अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र के पास जाएं
- जरूरी दस्तावेज लें जाएं- आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आपका कार्ड बन जाएगा
- आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं या CSC सेंटर से प्रिंट करवा सकते हैं
फायदे क्या हैं?
- हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
- देशभर में सरकारी और चुनिंदा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज
- भर्ती से पहले और बाद की जांच, दवाएं और सर्जरी भी शामिल
- पूरे परिवार को एक कार्ड से लाभ
अगर आप सोचते हैं कि आप इस योजना के लिए योग्य हो सकते हैं, तो एक बार वेबसाइट पर जाकर अपना नाम जरूर चेक करें। यह योजना लाखों लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Speech: गुजरात में पीएम मोदी ने आपरेशन सिंदूर, सेना, विकसित भारत का किया जिक्र, भाषण की 10 बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications