Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Today: CM नीतीश NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल, PM मोदी से करेंगे चर्चा

Bihar Today News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार आज 25 मई को एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बिहार सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। बिहार सीएम नीतीश कुमार शनिवार (24 मई) की सुबह ही नई दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि वो शनिवार 24 मई को नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम नीतीश ने कहा है कि जो बैठक कल (रविवार) होने वाली है...उसी के लिए आया हूं...पहले जो समय तय था, वह थोड़ा आगे बढ़ सकता है। इस अहम बैठक में बिहार में चल रही केंद्र समर्थित योजनाओं, जैसे जल-जीवन-हरियाली अभियान, पर चर्चा होगी।

Bihar Today News

CM नीतीश PM मोदी को देंगे धन्यवाद

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी को बिहार के लिए दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद देंगे। उन्होंने कहा, 'बिहार में जो विकास परियोजनाएं चल रही हैं, उनकी प्रगति पर मुख्यमंत्री प्रेजेंटेशन भी देंगे।''

बैठक में केंद्र की योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट, आगामी रणनीतियों और सुशासन के मॉडल पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले PM मोदी और नीतीश की ये बैठक अहम

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की यह उच्चस्तरीय बैठक राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इस बैठक में चुनावी दिशा-निर्देश दे सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भागीदारी अहम है। पीएम मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ चुनाव को लेकर भी नीतीश कुमार की बातचीत हो सकती है।

मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने के बाद रविवार शाम तक पटना लौट जाएंगे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार देर रात ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+