क्या है BJP का 6+2 प्लान, पवन कल्याण-चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से की मुलाकात, कौन कितने सीट पर लड़ रही चुनाव

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में इस साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी (जेएसपी) प्रमुख पवन कल्याण ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अमित शाह के साथ चुनाव और शीट शेयरिंग को लेकर बात की।

टीडीपी और जेएसपी दोनों पार्टियां बीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहती हैं। टीडीपी कभी 2018 तक भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का अभिन्न अंग थी। अब गठबंधन को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

BJP 6 2

बीजेपी के साथ टीडीपी और जेएसपी आ सकती है साथ

अमित शाह के साथ चर्चा के बाद एक दो दिनों में आधिकारिक घोषणा हो सकती है। आंध्र प्रदेश में बीजेपी के साथ टीडीपी और जेएसपी साथ आ सकती है। एनडीटीवी के मुताबिक, प्राथमिक चर्चा सीट-बंटवारे पर आधारित थी। चर्चा के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि संभावित गठबंधन में बीजेपी 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जबकि पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जेएसपी 2 सीटों पर और टीडीपी शेष 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से भाजपा और जेएसपी 30 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गए हैं। लेकिन जेएसपी अधिक की मांग कर रही है। इस बीच टीडीपी ने साफ कर दिया है कि वह 145 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

आगामी लोकसभा चुनावों में 370 सीटें जीतने के भाजपा के महत्वाकांक्षी लक्ष्य ने सफलता हासिल करने के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन को महत्वपूर्ण मानते हुए एनडीए के विस्तार के प्रयासों को प्रेरित किया है। आंध्र प्रदेश के अलावा भाजपा ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजेडी) के साथ भी चुनावी समझौते पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बागेश्वर धाम पहुंचे WWE के सुपरस्टार द ग्रेट खली और मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+