अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बागेश्वर धाम पहुंचे WWE के सुपरस्टार द ग्रेट खली और मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 5:00 बुंदेलखंड महकायम भी में शुक्रवार को विशाल सामूहिक कन्या विवाह का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें 151 जोड़ों की शादी कराई गई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए CM डॉ मोहन यादव और द ग्रेट खली भी पहुंचे।
सीएम यादव ने खजुराहो का दौरा किया और वहां मतंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इसके बाद, उन्होंने हेलिकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचकर वहां के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उनके साथ थे। कार्यक्रम के स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर, हेलीपेड पर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 151 कन्याओं का विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आशीर्वाद देने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और हरियाणा से खली, जिन्हें बजरंगबली ने बुलाया है।
Recommended Video

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा व लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को छतरपुर पहुंचकर मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजन कर देश एंव प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की।

मंदिरों के विकास के लिए संकल्पित है प्रदेश सरकारः डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि खजुराहो के मंदिरों की पूरी दुनिया में अलग पहचान है और इन मंदिरों के लिए ही सारी दुनिया से लोग खजुराहो आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर चाहे गांव में हो, शहर में हो या जंगल में हो, लेकिन वहां पूजा होती रहे और वो संस्कार के केंद्र बने रहें, इसके लिए हमारी सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। भगवान मतंगेश्वर के मंदिर के विकास के लिए जो भी जरूरी काम होंगे, हमारी सरकार करेगी।
जब अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बन सकता है, बनारस में विश्वनाथ कॉरिडोर बन सकता है, उज्जैन में महाकाल महालोक बन सकता है तो फिर खजुराहो में ऐसा काम क्यों नहीं हो सकता? हमारी सरकार सभी मंदिरों के विकास के लिए कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यहां के सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा लगातार इस क्षेत्र की चिंता करते रहते हैं। उन्होंने आंधी-पानी से हुए फसलों के नुकसान के बारे में बात की है। हमने इस संबंध में पहले ही कलेक्टर का निर्देश दे दिए हैं और हमारा प्रयास होगा कि किसानों के नुकसान की हरसंभव भरपाई हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications