Suvendu Adhikari PA shot dead: सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम हत्या, चुनावी नतीजों के बाद फिर दहला बंगाल

Suvendu Adhikari PA shot dead: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। बुधवार शाम भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात मध्यमग्राम इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ पर बेहद करीब से गोलियां चलाईं।

हमले के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Suvendu Adhikari PA shot dead

सरेआम फायरिंग से दहला मध्यमग्राम

यह घटना बुधवार देर शाम की है जब चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाकर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने चंद्रनाथ के सिर, सीने और पैर में तीन से चार गोलियां मारीं। हमला इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: CM पद से इस्‍तीफा ना देने की जिद पर अड़ी ममता बनर्जी, क्‍या सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगी बंगाल चुनाव परिणाम

पुलिस की जांच और सुरक्षा के दावे

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। डीजीपी के मुताबिक, कई इलाकों से हिंसा की शिकायतें मिल रही हैं जिन पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, चंद्रनाथ की हत्या ने पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। राज्य में बढ़ते हिंसक मामलों को देखते हुए राज्यपाल और केंद्र सरकार भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इन हमलावरों को कितनी जल्दी पकड़ पाती है।

ये भी पढे़ं: Mamata ने किया इस्तीफ देने से मना, अब क्या करेंगे राज्यपाल? कितनी है ताकत और क्या हैं संवैधानिक नियम?

राज्य के कई हिस्सों में हिंसा जारी

यह हमला पश्चिम बंगाल की बदली हुई राजनीतिक तस्वीर के बीच हुआ है। हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 294 में से 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया और ममता बनर्जी के 15 साल पुराने शासन का अंत कर दिया। सत्ता परिवर्तन के बाद से ही राज्य के कई हिस्सों में तनाव और हिंसा की खबरें आ रही हैं। सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या को इसी चुनावी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में हिंसा जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+