Bakrid Holiday 2026: बकरीद पर कब बंद रहेंगे बैंक और ऑफिस? यूपी-दिल्ली समेत राज्यों की छुट्टियों का पूरा अपडेट

Bakrid Holiday 2026: भारत में बकरीद यानी ईद-उल-अजहा की छुट्टी को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है, हालांकि इंडिया में ये त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा, उस हिसाब से अब राज्यों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। यहां हम आपको बताते हैं कि यूपी से लेकर दिल्ली तक, बकरीद की छुट्टी कब है और क्या-क्या इस दिन बंद रहेगा।

गौरतलब है कि इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल बकरीद को कुर्बानी का पर्व माना जाता है। यह त्योहार हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति आस्था और बलिदान की याद में मनाया जाता है। देशभर में इस दिन मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है और लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

Bakrid Holiday 2026

उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी 28 मई को

उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी 28 मई 2026 को है, इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल और कई निजी संस्थान बंद रहेंगे। कई जिलों में सुरक्षा और त्योहार को देखते हुए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। लखनऊ ऐशबाग के ईदगाह में बकरीद की नमाज 28 मई को सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी तय जगहों पर ही करें।

दिल्ली में गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक-ऑफिस

28 मई को दिल्ली में बकरीद मनाई जाएगी। इस मौके पर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में तो छुट्टी रहेगी ही साथ ही कई निजी कंपनियों में छुट्टी रहने की उम्मीद है। बैंक भी बंद रहेंगे। पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई को थी लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई कर दिया गया है।

28 मई को कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बकरीद (ईद-उल-अज़हा) के त्योहार के कारण गुरुवार, 28 मई 2026 को बेलापुर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और पटना में बैंक बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

स्कूल और कॉलेज में बकरीद पर अवकाश घोषित

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बकरीद पर अवकाश घोषित है। कई राज्यों में कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहेंगे। कुछ संस्थान स्थानीय प्रशासन के आदेश के अनुसार छुट्टी तय करते हैं।

यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सलाह

बकरीद के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो टिकट और जरूरी बुकिंग पहले से कर लेना बेहतर होगा। इसके अलावा त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारी भी बढ़ जाती है। कपड़े, मिठाइयां और खाने-पीने की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल सकती है।

क्यों खास होती है बकरीद?

बकरीद केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं बल्कि त्याग, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व माना जाता है। इस दिन लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं और परिवार के साथ खुशी बांटते हैं। यही वजह है कि पूरे देश में यह त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

यह पढ़ें: Bakrid Wishes 2026: 'अल्लाह आपकी जिंदगी को खुशियों से भर दे', ईद-उल-अजहा पर अपनों को भेजें खास संदेश
यह पढ़ें: Bakrid Wishes 2026: 'अल्लाह आपकी जिंदगी को खुशियों से भर दे', ईद-उल-अजहा पर अपनों को भेजें खास संदेश
यह पढ़ें:Bakrid 2026: 'कहीं सेवइयों की मिठास, कहीं बिरयानी की खुशबू', भारत में कैसे मनाई जाती है बकरीद?
यह पढ़ें:Bakrid 2026: 'कहीं सेवइयों की मिठास, कहीं बिरयानी की खुशबू', भारत में कैसे मनाई जाती है बकरीद?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+