Bengal Election Results: दीदी की करारी हार पर अखिलेश के पुराने ट्वीट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। पिछले 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी का अभेद्य किला आखिरकार ढह गया है। 'भगवा लहर' ने बंगाल में ऐसी दस्तक दी कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई दिग्गज मंत्री अपनी सीटें नहीं बचा पाए।

जहां भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत की ओर बढ़ रही है, वहीं ममता बनर्जी की पार्टी महज 80 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इस करारी हार के बाद अब सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी घेरा जा रहा है, जिन्होंने चुनाव से ठीक पहले दीदी की जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे।

West Bengal Election Results 2026

अखिलेश का ट्वीट: 'एक अकेली लड़ जाएगी' हुआ फेल

चुनाव परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के समर्थन में एक ग्राफिक शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और बढ़ जाएगी।' अखिलेश का मानना था कि 19 राज्यों की सत्ता और केंद्र सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी अकेले मोर्चा संभाल रही हैं और जनता उनके साथ है। हालांकि, चुनावी नतीजों ने इस भरोसे को पूरी तरह तोड़ दिया। जनता ने अखिलेश के अनुमानों के उलट भाजपा के पक्ष में प्रचंड मतदान किया।

पर्यवेक्षकों की तैनाती पर उठाए थे तीखे सवाल

मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त पर्यवेक्षकों और पुलिस बलों की तैनाती पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का मतलब है कि भाजपा हार रही है और उसे चुनाव आयोग पर भी भरोसा नहीं है। अखिलेश ने यहां तक दावा कर दिया था कि टीएमसी 234 सीटें जीतकर वापसी कर रही है, लेकिन आज के परिणाम बता रहे हैं कि उनकी यह 'ग्राउंड रिपोर्ट' धरातल से कोसों दूर थी।

ये भी पढे़ं: West Bengal Elections 2026 Result: बंगाल में BJP की सुनामी बीच क्यों वायरल हुआ 'अंग-बंग-कलिंग'? क्या है मतलब?

भाजपा को बताया था 'झूठ की सोन पापड़ी'

अखिलेश यादव ने भाजपा की चुनावी रणनीतियों पर हमला करते हुए उन्हें 'झूठ की सोन पापड़ी' करार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा अपनी हार छिपाने के लिए फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र जैसे इलाकों में दोबारा चुनाव कराने के बहाने ढूंढ रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए थे और अधिकारियों के निलंबन की मांग की थी। आज ममता बनर्जी की जबरदस्त हार के बाद अखिलेश के ये पुराने ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें उनके बयानों की याद दिला रहे हैं।

ये भी पढे़ं: West Bengal Election 2026: रिकॉर्ड 92.67% वोटिंग ने बदल दी सियासी तस्वीर, क्या है बंगाल का 'मैजिक नंबर'?

जीत के प्रमाण तक 'विश्राम' न करने की अपील

सपा अध्यक्ष ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि जब तक जीत का प्रमाण पत्र हाथ में न आ जाए, तब तक सतर्क रहें और विश्राम न करें। उन्होंने भाजपा पर षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए थे। लेकिन आज जब नतीजे सामने हैं, तो भाजपा 200 के पार पहुंच चुकी है और टीएमसी की हार तय हो गई है। ऐसे में अखिलेश यादव के वे तमाम दावे और सोशल मीडिया कैंपेन अब केवल चर्चा का विषय रह गए हैं, क्योंकि बंगाल की जनता ने परिवर्तन का रास्ता चुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+