West Bengal Election 2026: रिकॉर्ड 92.67% वोटिंग ने बदल दी सियासी तस्वीर, क्या है बंगाल का 'मैजिक नंबर'?
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना 4 मई से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की सियासत को बेहद दिलचस्प बना दिया है। 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब 294 सीटों में से 293 सीटों के नतीजे सामने आ रहे हैं, क्योंकि एक सीट पर पुनर्मतदान होना बाकी है।
इस बार रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जनता की बड़ी भागीदारी को दिखाता है। शुरुआती आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस उसके पीछे चल रही है। ऐसे में यह चुनाव राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव ला सकता है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।

बंगाल में कितनी हैं सीटें, क्या है बहुमत का आंकड़ा?
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 50 प्रतिशत से एक सीट अदिक चाहिए होगी यानी की 294 सीटों वाली बंगाल की सत्ता पाने के लिए 147+1 यानी 148 सीट चाहिए होगी। पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 148 सीटें जीतनी जरूरी होती हैं।
आज 293 सीटों पर काउंटिंग हो रही है, 1 सीट फाल्टा पर दोबारा मतदान होना है, यह मतदान 21 मई को होना है। एक सीट पर दोबारा मतदान के कारण लोगों में बहुमत के आंकड़े को लेकर संशय है लेकिन री इलेक्शन के बावजूद भी बहुमत के आंकड़े में फर्क नहीं आएगा। 293 का हाफ 146.5 है जिसे राउंड फिगर में 147 ही माना जाएगा, इसलिए बहुमत का आंकड़ा 148 ही है।
बंगाल में वोटिंग ने बनाया रिकॉर्ड
इस चुनाव में 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अब तक के सबसे ज्यादा आंकड़ों में शामिल है। इससे साफ है कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य मुकाबला किसके बीच
इस बार चुनाव में सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के बीच देखी जा रही है। अन्य दल भी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला इन दोनों के बीच ज्यादा सिमटा हुआ है।
बंगाल में किसको मिल रही बढ़त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में पार्टीवार स्थिति काफी साफ नजर आ रही है। कुल 293 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 192 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 96 सीटों पर आगे चल रही है।
अन्य पार्टियों की बात करें तो आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) 2 सीटों पर बढ़त में है। इसके अलावा कांग्रेस, सीपीएम और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF) को 1-1 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है। अब तक किसी भी पार्टी ने जीत दर्ज नहीं की है, लेकिन रुझानों के आधार पर मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है।
ये भी पढ़ें: West Bengal Election Results 2026: बंगाल में खिलता दिख रहा 'कमल', इन 10 मास्टरस्ट्रोक वादों ने पलटी बाजी!












Click it and Unblock the Notifications