West Bengal Elections 2026 Result: बंगाल में BJP की सुनामी बीच क्यों वायरल हुआ 'अंग-बंग-कलिंग'? क्या है मतलब?

West Bengal Elections 2026 Result: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 15 साल के दीदी के साम्राज्य को उखाड़ फेंका है, ताजा रूझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है तो वहीं टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी को अब भी उम्मीद है कि वो सत्ता में वापसी कर सकती हैं और उन्होंने लोगों से सूर्यास्त होने तक का इंतजार करने को कहा है।

वो तो यहां तक कह रही हैं कि 'मतगणना केंद्र मत छोड़ो, आंकड़े फर्जी हैं।' फिलहाल भाजपा खेमें मे जबरदस्त खुशी का माहौल है, कार्यकर्ता नाच-गा रहे हैं और केसरिया होली खेल रहे हैं।

West Bengal Elections 2026 Result

आज भाजपा के लिए बड़ा दिन है, वो बंगाल में पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है तो वहीं दूसरी ओर उसने असम में बंपर जीत हासिल की है और लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने को तैयार है। पुडुचेरी में भी भगवा रंग छा गया है तो वहीं तमिलनाडु में उसके गठबंधन ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। बीजेपी के इस जश्न के बीच पीएम मोदी का नारा- 'अंग, बंग, कलिंग' इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

'अंग, बंग, कलिंग' से जुड़ा है भारत का इतिहास

दरअसल यह नारा केवल एक चुनावी जुमला नहीं, बल्कि भारत के प्राचीन इतिहास और आधुनिक राजनीति का अनोखा संगम है। सबसे पहले समझते हैं कि 'अंग, बंग और कलिंग' क्या है? ये तीनों प्राचीन भारत के महत्वपूर्ण जनपद और क्षेत्र रहे हैं। अंग वर्तमान बिहार के भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों को संदर्भित करता है, बंग आज का पश्चिम बंगाल है जबकि कलिंग का संबंध आज के ओडिशा से है। इन क्षेत्रों का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों जैसे महाभारत और बौद्ध साहित्य में भी मिलता है।

'कलिंग' भारतीय इतिहास में परिवर्तन और शक्ति का प्रतीक

इतिहास में खास तौर पर कलिंग युद्दा का जिक्र बेहद महत्वपूर्ण है, जो मौर्य सम्राट अशोक और कलिंग राज्य के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध के बाद अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। इस तरह 'कलिंग' भारतीय इतिहास में परिवर्तन और शक्ति का प्रतीक बन गया।

पीएम मोदी ने 'अंग, बंग, कलिंग' में कमल खिलने की बात की थी

पीएम मोदी का 'कमल' शब्द भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह है। जब वे 'अंग, बंग, कलिंग' में कमल खिलने की बात करते हैं, तो इसका सीधा संकेत बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में बीजेपी की सत्ता से था। पीएम मोदी ने अपनी रैली में कहा था कि 'बंग' की मजबूती के बिना पूर्वी भारत का विकास अधूरा है, ये केवल एक राज्य नहीं बल्कि एक विचार का नाम है, जिसने 'वंदे मातरम' के जरिए देश में देशभक्ति की लौ जलाई थी।'

केसरिया हुआ बंगाल, बंपर जी की ओर भाजपा

बिहार और ओडिशा में सफलता के बाद उनका अगला नंबर बंगाल से था, जो कि आज केसरिया होता नजर आ रहा है और इसी वजह से 'अंग-बंग-कलिंग' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पीएम मोदी के भाषण पर कमेंट कर रहे हैं।

यह पढ़ें: Assembly Elections Result 2026 LIVE: स्टालिन हारे, भवानीपुर में आगे ममता दीदी, असम हुआ भगवा
यह पढ़ें: Assembly Elections Result 2026 LIVE: स्टालिन हारे, भवानीपुर में आगे ममता दीदी, असम हुआ भगवा
यह पढ़ें: TN Chunav Result 2026: 'धोनी से ज्यादा लोकप्रिय बिहारी', TVK की सुनामी के बीच वायरल हुआ PK का बयान, क्यों?
यह पढ़ें: TN Chunav Result 2026: 'धोनी से ज्यादा लोकप्रिय बिहारी', TVK की सुनामी के बीच वायरल हुआ PK का बयान, क्यों?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+