Bengal Election: बंगाल में 91% रिकॉर्ड मतदान TMC या BJP किसके पक्ष में? बंपर वोटिंग के मायने, चुनावी गणित

Bengal Election 2025 Record Voting Explainer: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का पहला चरण खत्म हो चुका है, लेकिन असली चर्चा अब वोटिंग प्रतिशत को लेकर हो रही है। पहले चरण की वोटिंग खत्म होते ही जो आंकड़े सामने आए हैं, उसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। 16 जिलों की 152 सीटों पर हुए इस मतदान में चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक ही 91.35 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। यह आंकड़ा न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि बंगाल के चुनावी इतिहास के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करने की दिशा में बढ़ रहा है।

इस रिकॉर्ड वोटिंग ने राजनीतिक विश्लेषकों, दलों और चुनावी रणनीतिकारों को नया गणित सोचने पर मजबूर कर दिया है। सवाल यह है कि क्या इतनी भारी वोटिंग सत्ता परिवर्तन का संकेत देती है या फिर इसका फायदा मौजूदा सरकार को मिलता है। आखिर इस 'बंपर वोटिंग' का असली हकदार कौन है? क्या यह ममता बनर्जी के 'विकास' पर मुहर है या फिर परिवर्तन की वो आंधी, जिसका दावा बीजेपी लंबे समय से कर रही है?

Bengal Election 2025 Record Voting Explainer

बंगाल जैसे राज्य में, जहां चुनाव सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं बल्कि भावनात्मक और वैचारिक संघर्ष भी होता है, वहां रिकॉर्ड वोटिंग का मतलब हमेशा सीधा नहीं होता। इस खास रिपोर्ट में हम समझाएंगे कि इस भारी मतदान के पीछे का असली खेल क्या है।

▶️बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग क्यों बनी चर्चा? (Why Record Voting Matters in Bengal)

पश्चिम बंगाल लंबे समय से हाई वोटिंग प्रतिशत वाले राज्यों में शामिल रहा है। यहां चुनावों में लोगों की भागीदारी आमतौर पर राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा रहती है। लेकिन जब मतदान 90 प्रतिशत के आसपास पहुंच जाए, तो उसका राजनीतिक असर अलग तरीके से देखा जाता है।

पहले चरण में जिन 152 सीटों पर वोटिंग हुई, वहां 2021 विधानसभा चुनाव में करीब 83.17 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2016 में यह आंकड़ा लगभग 82.66 प्रतिशत था। यानी इस बार मतदान में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला है।

  • 2016 में: इन्हीं सीटों पर लगभग 82.66% मतदान हुआ था।
  • 2021 में: यह आंकड़ा बढ़कर 83.17% तक पहुंच गया था।

इन दोनों ही मौकों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटी थी। आज जिन 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, वे उत्तर बंगाल के 16 जिलों और दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में फैली हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर राज्य की राजधानी कोलकाता से दूर हैं। 2021 के चुनाव में 152 सीटों में से TMC ने 92 और BJP ने 59 सीटें जीती थीं।

इस बार 91% का आंकड़ा छूना एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि जब मतदान प्रतिशत में इतना बड़ा उछाल आता है, तो वह किसी न किसी 'लहर' का संकेत होता है। इस बार राज्य में लागू हुई SIR (Systemic Integrity Review) प्रक्रिया की वजह से कई फर्जी वोट कट गए हैं, ऐसे में वास्तविक वोटर्स की इतनी बड़ी भागीदारी और भी अहम हो जाती है।

जब वोटिंग प्रतिशत अचानक बढ़ता है, तो यह संकेत देता है कि मतदाता किसी मुद्दे पर बेहद सक्रिय हैं। यह सक्रियता बदलाव की चाह, किसी पार्टी के समर्थन, या स्थानीय नाराजगी की वजह से हो सकती है।

'बंगाल में SIR के विरोध में बंपर वोटिंग, ये TMC की जीत का संकेत', बोलीं CM ममता, शाह पर लगाया गंभीर आरोप
'बंगाल में SIR के विरोध में बंपर वोटिंग, ये TMC की जीत का संकेत', बोलीं CM ममता, शाह पर लगाया गंभीर आरोप

▶️बंगाल का चुनावी इतिहास: जब-जब वोट बढ़े, तब-तब क्या हुआ? (West Bengal Voting History)

पश्चिम बंगाल में मतदान का प्रतिशत हमेशा से देश के औसत से काफी ऊपर रहा है। यहाँ की जनता राजनीतिक रूप से काफी जागरूक मानी जाती है। आइए देखते हैं कि आजादी के बाद से अब तक बंगाल में वोटिंग का ग्राफ कैसे बदला है:

  • 1952: देश का पहला चुनाव, बंगाल में सिर्फ 42.23% वोटिंग हुई थी।
  • 1977: वामपंथ (Left Front) के उदय के समय यह आंकड़ा 70% के पार चला गया।
  • 2006: बुद्धदेव भट्टाचार्य के दौर में वोटिंग 81% तक पहुंची।
  • 2011 (ऐतिहासिक बदलाव): जब ममता बनर्जी ने 34 साल के वामपंथी किले को ढहाया, तब रिकॉर्ड 84.33% मतदान हुआ था।
Bengal Election 2025 Record Voting Explainer

यह पैटर्न बताता है कि जब भी बंगाल में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट होती है, वोटिंग का ग्राफ तेजी से ऊपर भागता है। 2011 का उदाहरण सबसे सटीक है, जहां बंपर वोटिंग ने वामपंथ की विदाई तय कर दी थी। क्या 2026 में भी इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है?

Phalodi Satta Bazar Bengal Election: BJP या TMC? फलोदी सट्टा बाजार ने खोले पत्ते, जानें किसकी बन रही सरकार?
Phalodi Satta Bazar Bengal Election: BJP या TMC? फलोदी सट्टा बाजार ने खोले पत्ते, जानें किसकी बन रही सरकार?

▶️2011 का उदाहरण क्यों बार-बार दिया जा रहा है? (Why 2011 Is Being Compared Again)

2011 का चुनाव बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ माना जाता है। उस समय राज्य में लगभग 84 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। उसी चुनाव में 34 साल पुरानी वामपंथी सरकार सत्ता से बाहर हुई और ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई।

इसी वजह से जब भी बंगाल में वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है, राजनीतिक विश्लेषक 2011 के चुनाव की तुलना शुरू कर देते हैं। हालांकि हर चुनाव की परिस्थितियां अलग होती हैं। 2025 में भी विपक्ष दावा कर रहा है कि ज्यादा वोटिंग बदलाव का संकेत है, जबकि TMC इसे अपने समर्थन का प्रमाण बता रही है।

▶️बंपर वोटिंग के तीन बड़े मायने: जीत किसकी और हार किसकी?

1. सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency Factor)

सबसे पारंपरिक तर्क यही है कि जब जनता मौजूदा सरकार से बुरी तरह नाराज होती है, तो वह बदलाव के लिए घरों से बाहर निकलती है। 2011 में वामपंथ के खिलाफ यही गुस्सा दिखा था। इस बार बीजेपी का दावा है कि टीएमसी के 'भ्रष्टाचार' और 'सिंडिकेट राज' के खिलाफ जनता ने जमकर वोट चोट की है।

2. सत्ता के पक्ष में लहर (Pro-Incumbency Factor)

आधुनिक राजनीति में कई बार भारी वोटिंग का मतलब सरकार के प्रति अटूट भरोसा भी होता है। अगर जनता को लगता है कि सरकार की योजनाएं (जैसे लक्ष्मी भंडार या मुफ्त राशन) उनके जीवन को बदल रही हैं, तो वे उस सरकार को बचाने के लिए भी भारी संख्या में वोट करने निकलते हैं। टीएमसी इसी उम्मीद में है कि उसकी 'कल्याणकारी योजनाओं' ने महिलाओं और गरीबों को बूथ तक खींचा है।

3. सशक्त जनादेश और जवाबदेही

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, उच्च मतदान लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है। इसका मतलब है कि जो भी सरकार बनेगी, उसे एक बड़ा जनादेश प्राप्त होगा। इससे सरकार की वैधता बढ़ती है और नेताओं पर जनता का दबाव भी ज्यादा रहता है।

पॉलिटिकल एनालिस्ट आशुतोष का मानना है,

''सिर्फ ज्यादा मतदान होने से यह तय नहीं किया जा सकता कि बंगाल में सत्ता बदलेगी या फिर तृणमूल कांग्रेस दोबारा वापसी करेगी। उनके मुताबिक चुनाव का असली गणित वोट शेयर के अंतर पर निर्भर करता है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और TMC के बीच करीब 10 प्रतिशत वोटों का फर्क था, जो लोकसभा चुनाव में घटकर लगभग 7 प्रतिशत रह गया। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या भाजपा इस अंतर को पूरी तरह कम कर पाएगी। अगर भाजपा 42 से 43 प्रतिशत वोट शेयर तक पहुंचती है, तो मुकाबला बेहद कड़ा हो सकता है। हालांकि SIR प्रक्रिया के कारण चुनावी तस्वीर और जटिल हो गई है।''

▶️क्या ज्यादा वोटिंग हमेशा सत्ता परिवर्तन का संकेत देती है?

भारतीय चुनावी राजनीति में लंबे समय से यह धारणा रही है कि जब वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है, तो सत्ता विरोधी लहर मजबूत होती है। इसका मतलब यह माना जाता है कि लोग मौजूदा सरकार से असंतुष्ट हैं और बदलाव चाहते हैं।

लेकिन हर चुनाव में यह फार्मूला लागू नहीं होता। कई राज्यों में ज्यादा वोटिंग के बावजूद सत्ताधारी दल की वापसी हुई है। इसलिए सिर्फ वोटिंग प्रतिशत देखकर नतीजा तय करना सही नहीं माना जाता। 2025 के बिहार चुनाव में बंपर वोटिंग हुई थी लेकिन सत्ता में फिर से NDA (JDU+BJP) लौटकर आई थी।

बंगाल में भी यह सवाल इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि यहां पिछले दो विधानसभा चुनावों में भारी मतदान हुआ और दोनों बार तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी।

▶️क्या SIR प्रक्रिया ने वोटिंग प्रतिशत को प्रभावित किया? (Did SIR Process Affect Turnout)

इस बार बंगाल चुनाव में SIR प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा रही। कई इलाकों में वोटर लिस्ट से नाम कटने, पुनरीक्षण और नए पंजीकरण को लेकर बहस हुई। राजनीतिक दलों ने दावा किया कि बड़ी संख्या में वोटर सूची में बदलाव हुए हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि जब वोटर लिस्ट में बदलाव होते हैं, तो लोग मतदान के प्रति अधिक जागरूक हो जाते हैं। कई बार यह डर भी होता है कि अगर वोट नहीं डाला गया तो राजनीतिक असर पड़ सकता है। कुछ जानकार मानते हैं कि SIR को लेकर बनी चर्चा ने भी मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।

▶️ममता का आत्मविश्वास और 'दिल्ली' का सपना

भारी मतदान को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी जीत का दावा ठोक दिया है। कोलकाता के बो बाजार में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं लोगों की नब्ज पहचानती हूं। पहले चरण की वोटिंग बता रही है कि हम अभी से ही जीत की स्थिति में हैं।"

ममता ने एक कदम आगे बढ़ते हुए यह भी कह दिया कि उनकी नजर अब सिर्फ बंगाल पर नहीं, बल्कि केंद्र की सत्ता पर है। उन्होंने कहा कि वह बंगाल जीतने के बाद सभी विपक्षी दलों को एकजुट करेंगी ताकि दिल्ली से बीजेपी सरकार को हटाया जा सके। 'दीदी' ने साफ किया कि उन्हें कुर्सी का लालच नहीं है, लेकिन वे बीजेपी के शासन का अंत देखना चाहती हैं।

▶️शाह और मोदी का 'भगवा' वार: क्या गिरेगा टीएमसी का किला?

दूसरी तरफ बीजेपी के खेमे में भी उत्साह की लहर है। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मध्यमग्राम के रोड-शो में जो भगवा रंग दिखा, वह महिलाओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ जनता का आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के भ्रष्टाचार का सूरज अब डूबने वाला है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा,"4 मई को जब नतीजे आएंगे, तो वह टीएमसी के 15 साल पुराने 'सिंडिकेट राज' की एक्सपायरी डेट होगी।" पीएम ने आरोप लगाया कि बंगाल में बिना 'कट मनी' दिए कोई काम नहीं होता। उन्होंने भारी मतदान को टीएमसी के 'भय' पर बीजेपी के 'भरोसे' की जीत करार दिया।

▶️ 4 मई का इंतजार और 'महाजंगल राज' का अंत?

बंगाल में 91% की वोटिंग ने यह तो साफ कर दिया है कि यहां की जनता ने घर बैठने के बजाय लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेना बेहतर समझा। चुनाव आसान नहीं होगा। दोनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन असली लड़ाई अब अगले चरणों और वोट ट्रांसफर पर निर्भर करेगी। बंगाल में सिर्फ वोटिंग प्रतिशत नहीं, बल्कि बूथ मैनेजमेंट, स्थानीय उम्मीदवार, जातीय समीकरण, धार्मिक ध्रुवीकरण और ग्रामीण-शहरी वोटिंग पैटर्न भी अहम भूमिका निभाते हैं।

पीएम मोदी ने वादा किया है कि 4 मई को जीत के बाद बंगाल में 'झालमुड़ी' और मिठाइयां बटेंगी, वहीं ममता बनर्जी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

क्या यह मतदान टीएमसी के 15 साल के शासन के खिलाफ एक 'साइलेंट वेव' है या फिर ममता दीदी का किला और भी मजबूत हुआ है? इन सारे सवालों के जवाब 4 मई को ईवीएम खुलने के साथ ही मिलेंगे। फिलहाल, बंगाल की जनता ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+