Ivanka Trump Murder Plan: इवांका ट्रंप को मारने की साजिश! जिंदा जलाने का था प्लान, किसने बनाया पूरा प्लान?
Ivanka Trump Murder Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump बेटी Ivanka Trump को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवांका ट्रंप एक हत्या की साजिश का निशाना बनी थीं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह साजिश एक Iran की IRGC (Islamic Revolutionary Guard Corps) से जुड़े आतंकी मोहम्मद बकर साद दावूद अल-सादी उर्फ अल-सादी ने रची थी। इस खबर के सामने आने के बाद अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
कौन है मोहम्मद अल-सादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 32 साल के इराकी नागरिक मोहम्मद अल-सादी पर आरोप है कि उसने इवांका ट्रंप को मारने की प्लानिंग की थी। बताया जा रहा है कि उसका मकसद ईरानी सैन्य कमांडर Qasem Soleimani की मौत का "बदला" लेना था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अल-सादी ने कसम खाई थी कि वह ट्रंप परिवार से बदला लेगा।

इवांका ट्रंप के घर का ब्लूप्रिंट भी मिला
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-सादी के पास फ्लोरिडा के मियामी बीच के पास स्थित इंडियन क्रीक आइलैंड में बने इवांका ट्रंप के आलीशान घर का ब्लूप्रिंट भी मौजूद था। यह वही घर है जहां इवांका अपने पति Jared Kushner और अपने तीन बच्चों अरेबेला रोज, थियोडोर जेम्स और जोसेफ फ्रेडरिक के साथ रहती हैं।
सुलेमानी की मौत से जुड़ा बताया जा रहा मकसद
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC के प्रमुख कासिम सुलेमानी की 2020 में बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। उस समय तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस ऑपरेशन को अपनी बड़ी जीत बताया था। ट्रंप ने कहा था, "हमने उसे रंगे हाथों पकड़ा और खत्म कर दिया।" बाद में उन्होंने सुलेमानी को "एक बुरा खिलाड़ी" भी कहा था।
"ट्रंप के घर को जलाना चाहता था"
वॉशिंगटन डीसी स्थित इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैच एंटीफेड कानबर ने दावा किया कि अल-सादी कथित तौर पर ट्रंप परिवार से बदला लेने के विचार पर अड़ा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने कथित तौर पर कहा था कि वह "ट्रंप के घर को वैसे ही जलाना चाहता था जैसे उसने हमारे घर को जलाया।"
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था नक्शा
रिपोर्ट के मुताबिक, अल-सादी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नक्शा भी पोस्ट किया था। इस पोस्ट में कथित तौर पर इवांका ट्रंप के घर की लोकेशन दिखाई गई थी। उसने अरबी भाषा में लिखा था-
"मैं अमेरिकियों से कहता हूं, इस तस्वीर को देखो और जान लो कि न तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी। हम निगरानी और विश्लेषण के चरण में हैं। हमारा बदला सिर्फ समय की बात है।"तुर्की में हुई गिरफ्तारी
अमेरिकी न्याय विभाग यानी DOJ के मुताबिक, अल-सादी को 15 मई को तुर्की में गिरफ्तार किया गया था। उस पर पूरे यूरोप और अमेरिका में 18 हमलों और कथित आतंकी गतिविधियों से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि ये सभी आरोप सीधे इवांका ट्रंप की हत्या की कथित साजिश से जुड़े हैं या नहीं।
यहूदी समुदाय को भी बनाया निशाना
रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि अल-सादी के कथित निशानों में अधिकतर यहूदी समुदाय से जुड़े लोग थे। उस पर एम्स्टर्डम में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क मेलन पर आगजनी और कनाडा के टोरंटो स्थित अमेरिकी दूतावास में गोलीबारी में शामिल होने का भी आरोप है।
लंदन में चाकूबाजी का भी आरोप
इसके अलावा अल-सादी पर अप्रैल में लंदन में दो यहूदी लोगों को चाकू मारने का आरोप भी लगाया गया है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इवांका ट्रंप ने 2009 में जेरेड कुश्नर से शादी करने से पहले यहूदी धर्म अपना लिया था।
"सुलेमानी को पिता जैसा मानता था"
वॉशिंगटन स्थित न्यू लाइन्स इंस्टीट्यूट की वरिष्ठ फेलो Elizabeth Tsurkov ने दावा किया कि अल-सादी कथित तौर पर कासिम सुलेमानी के काफी करीब था। उन्होंने कहा कि अपने पिता की मौत के बाद वह सुलेमानी को पिता समान मानता था।
हाई-सिक्योरिटी जेल में रखा गया आरोपी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल अल-सादी को ब्रुकलिन डिटेंशन सेंटर में एकांतवास में रखा गया है। यह अमेरिका की हाई-सिक्योरिटी जेलों में से एक मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी जेल में यूनाइटेडहेल्थकेयर के CEO ब्रायन थॉम्पसन की हत्या के आरोपी अमेरिकी लुइगी मंगियोन और वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति Nicolás Maduro को भी रखा गया है।
पहले भी चर्चाओं में रह चुकी है यह जेल
पिछले साल अमेरिकी रैपर Sean Combs उर्फ "डिडी" को भी न्यूयॉर्क की इसी हाई-सिक्योरिटी जेल में रखा गया था। फिलहाल अल-सादी के वकीलों ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।















Click it and Unblock the Notifications