Rajat Patidar Record: रजत पाटीदार ने रचा इतिहास! सबसे तेज 100 छक्के लगाकर तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड!

Rajat Patidar Record: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इतिहास रचने में सफलता हासिल की। मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए पाटीदार ने 39 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए।

सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज (Rajat Patidar Record)

इस पारी के दौरान लगाए गए एकमात्र छक्के की बदौलत उन्होंने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वे गेंद खेलने के मामले में आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिकबज के मुताबिक रजत पाटीदार को आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए केवल 933 गेंदों का सामना करना पड़ा। इससे पहले यह भारतीय रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे के नाम दर्ज था, जिन्होंने 992 गेंदों में अपने 100 छक्के पूरे किए थे।

Rajat Patidar 1

एक साथ कई दिग्गजों को पछाड़ा

अगर वैश्विक स्तर (ओवरऑल) पर बात करें तो आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आक्रामक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने महज 657 गेंदों में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में निकोलस पूरन (884 गेंद) दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पाटीदार अब दुनिया में तीसरे और भारत में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज क्रिस गेल (943 गेंद) को भी पीछे छोड़ दिया है।

आरसीबी के लिए 100 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

साल 2021 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए अब तक 55 मैच खेले हैं। वे बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के इतिहास में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय और कुल चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जो 281 मैचों में 312 छक्के लगा चुके हैं। कोहली दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी एक टी20 टीम के लिए 300 से अधिक छक्के जड़े हैं।

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली: 312 छक्के (281 मैच)
क्रिस गेल: 239 छक्के (85 मैच)
एबी डी विलीयर्स: 238 छक्के (156 मैच)
रजत पाटीदार: 100 छक्के (55 मैच)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+