Drishyam 3 BO Collection Day 2: हल्की पड़ी 'दृश्यम 3' की रफ्तार, मोहनलाल की मूवी ने दूसरे दिन छापे इतने नोट

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। निर्देशक जीतू जोसेफ की सुपरहिट फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था और यही वजह रही कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज की।

21 मई 2026 को रिलीज हुई है 'दृश्यम 3'
21 मई 2026 को मोहनलाल के जन्मदिन के खास मौके पर सिनेमाघरों में उतरी इस सस्पेंस थ्रिलर ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली लेकिन इसके बावजूद फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन लगातार मजबूत बना हुआ है।

Drishyam 3 Box Office

दूसरे दिन घटा कलेक्शन लेकिन पकड़ अब भी मजबूत

-ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार 'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी। ऐसे में 22 मई 2026 (शुक्रवार) को फिल्म की कमाई में करीब 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Drishyam 3 BO Collection Day 1: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई
Drishyam 3 BO Collection Day 1: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

-फिल्म के शो और ऑक्यूपेंसी में भी हल्की कमी देखने को मिली। जहां रिलीज डे पर फिल्म के 5506 शो चले थे, वहीं दूसरे दिन ये संख्या घटकर 4886 रह गई। ऑक्यूपेंसी भी पहले दिन के 51.3 प्रतिशत से गिरकर 44.5 प्रतिशत तक पहुंच गई।

-हालांकि गिरावट के बावजूद दो दिनों में फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 31.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

विदेशों में 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार

-घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हल्की गिरावट के बावजूद विदेशी बाजार में 'दृश्यम 3' शानदार प्रदर्शन कर रही है। खासकर खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन विदेशों में करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कुल कलेक्शन 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

-सिर्फ दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 76 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जो इसे साल 2026 की सबसे चर्चित मलयालम फिल्मों में शामिल कर रहा है।

'दृश्यम 3' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

-मोहनलाल की ये थ्रिलर फिल्म दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज दो दिनों के अंदर 'दृश्यम 3' ने कई बड़ी मलयालम फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम मूवीज की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

-फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में इसका कलेक्शन और तेजी से बढ़ सकता है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है।

कहानी, सस्पेंस और मोहनलाल की दमदार एक्टिंग का चला जादू

-'दृश्यम 3' ने बहुत कम समय में खुद को साल 2026 की सबसे सफल मलयालम फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। इस समय वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'वाझा 2' और 'आडू 3' जैसी बड़ी फिल्मों के बाद अब 'दृश्यम 3' तेजी से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।

-फिल्म की कहानी, सस्पेंस और मोहनलाल की दमदार एक्टिंग दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी 'दृश्यम 3' को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+