Rozgar Mela 2026:रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बताया भारत का विजन ,बोले- दुनिया भारत के साथ काम करना चाहती है

PM Modi Addresses 19th Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 23 मई को रोजगार मेला के 19वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं और देश की तकनीकी प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख और नई टेक्नोलॉजी में तेजी से हो रही प्रगति आने वाले समय में करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों के नए रास्ते खोलने वाली है।

pm-modi-addresses-19th-rozgar-mela

इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त हुए 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। पीएम मोदी ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे ऐसे समय में सरकारी सेवा में कदम रख रहे हैं जब भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विश्व की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं।

'5 देशों के दौरे में हर जगह भारत की चर्चा'

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हालिया पांच देशों के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों और विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक बात हर जगह समान रूप से सुनने को मिली कि दुनिया भारत के युवाओं और भारत की टेक्नोलॉजी क्षमता को लेकर बेहद आशावादी है।

उन्होंने कहा,मैं दो दिन पहले ही पांच देशों की यात्रा से लौटा हूं। इस दौरे में मैंने कई देशों के नेताओं और बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से विस्तार से बातचीत की। हर जगह एक बात कॉमन थी कि दुनिया भारत के युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति को लेकर बहुत उत्साहित है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। कई देश भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए आगे आ रहे हैं और इससे भारतीय युवाओं को वैश्विक स्तर पर काम करने और सीखने के अवसर मिलेंगे।

PM मोदी पर टिप्पणी मामले में फंसे UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
PM मोदी पर टिप्पणी मामले में फंसे UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

सेमीकंडक्टर से AI तक, भारत को मिल रही बड़ी साझेदारियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि दुनिया का भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बनता जा रहा है। उन्होंने नीदरलैंड की मशहूर सेमीकंडक्टर कंपनी ASML और टाटा समूह के बीच हुए समझौते का उदाहरण देते हुए कहा कि यह साझेदारी भारत में हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री भविष्य की तकनीक की रीढ़ मानी जाती है। इससे भारत को नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और युवाओं के लिए हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी।

इसके अलावा पीएम मोदी ने स्वीडन और यूएई के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सुपरकंप्यूटिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी को लेकर हो रही साझेदारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये सहयोग भारत की तकनीकी ताकत को और मजबूत करेंगे।

ग्रीन एनर्जी और नई अर्थव्यवस्था में बढ़ रहे मौके

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया क्लीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, क्रिटिकल मिनरल्स और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों की ओर तेजी से बढ़ रही है और भारत इन सेक्टर्स में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन ट्रांजिशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी पर भारत का सहयोग बढ़ रहा है। वहीं, यूएई और नॉर्वे के साथ हो रही साझेदारियां भारत के शिपबिल्डिंग सेक्टर को नई ताकत देंगी। प्रधानमंत्री के मुताबिक, नई अर्थव्यवस्था (New Economy) से जुड़े ये सेक्टर आने वाले वर्षों में रोजगार के बड़े स्रोत बनेंगे और भारत के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।

रोजगार मेला क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया रोजगार मेला अभियान देशभर में युवाओं को सरकारी नौकरियों में तेजी से नियुक्ति देने की पहल है। इसके तहत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाते हैं।

रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को अवसर दिया जाता है। इसमें 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग प्राप्त युवा भी शामिल होते हैं। सरकार का दावा है कि रोजगार मेले के जरिए सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया गया है ताकि युवाओं को समय पर रोजगार मिल सके।

Marco Rubio Kolkata Visit: कोलकाता का सेंट टेरेसा मदर हाउस क्यों है खास? प्रिंसेस डायना भी कर चुकी हैं दौरा
Marco Rubio Kolkata Visit: कोलकाता का सेंट टेरेसा मदर हाउस क्यों है खास? प्रिंसेस डायना भी कर चुकी हैं दौरा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+