Marco Rubio India Visit: कोलकाता के बाद दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, PM मोदी से किन मुद्दों पर चर्चा?
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता दौरे के बाद अब नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है, जिसे भारत-अमेरिका रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। दिल्ली में रुबियो प्रधानमंत्री Narendra Modi और विदेश मंत्री S Jaishankar से मुलाकात करेंगे।
इस दौरान ऊर्जा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, निवेश और इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच ऊर्जा सप्लाई भी बातचीत का अहम हिस्सा रहने वाली है। रुबियो का यह दौरा क्वाड बैठक से पहले और ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिल्ली पहुंचते ही पीएम मोदी से मुलाकात
Marco Rubio शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे और उनके कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ होगी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। रक्षा, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा और चीन से जुड़े मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं। इसके अलावा दोनों देश आपसी निवेश और नई टेक्नोलॉजी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर भी फोकस कर सकते हैं।
S Jaishankar Marco Rubio Meeting: जयशंकर के साथ होगी बड़ी द्विपक्षीय बैठक
वहीं रविवार( 23 मई) को रुबियो और S Jaishankar के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक होगी। इसमें ऊर्जा, व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, एआई और महत्वपूर्ण तकनीक पर बातचीत होने की उम्मीद है। दोनों देश लोगों के बीच संपर्क और शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े ऊर्जा संकट पर भी दोनों पक्ष विस्तार से बात करेंगे।
ये भी पढे़ं: भारत से भिड़ना ठीक नहीं, Trump को हुआ गलती का एहसास, सीक्रेट मिशन के साथ रुबियो को Delhi भेजा?
अमेरिका भारत को ज्यादा ऊर्जा देना चाहता है
रुबियो ने भारत आने से पहले कहा था कि अमेरिका भारत के साथ ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने भारत को अमेरिका का "महान साझेदार" बताया। मिडिल ईस्ट में तनाव और तेल सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अमेरिका भारत को ज्यादा तेल और गैस निर्यात करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली बातचीत में LNG सप्लाई और ऊर्जा सुरक्षा बड़ा मुद्दा रहेगा। इससे भारत की ऊर्जा जरूरतों को लेकर नई रणनीति बन सकती है।
आगरा-जयपुर दौरा और दूतावास कार्यक्रम
दिल्ली बैठकों के अलावा रुबियो अमेरिकी दूतावास के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। रविवार शाम वह अमेरिकी दूतावास में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सोमवार को आगरा और जयपुर के कार्यक्रमों में जाएंगे। इस दौरान सांस्कृतिक और कूटनीतिक कार्यक्रमों पर भी फोकस रहेगा। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढे़ं: Marco Rubio Kolkata Visit: कोलकाता का सेंट टेरेसा मदर हाउस क्यों है खास? प्रिंसेस डायना भी कर चुकी हैं दौरा
QUAD Foreign Ministers Meeting: क्वाड बैठक पर भी रहेगी दुनिया की नजर
रुबियो के दौरे का सबसे अहम हिस्सा मंगलवार को होने वाली Quadrilateral Security Dialogue यानी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक मानी जा रही है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल होंगे। इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, चीन की बढ़ती गतिविधियां और समुद्री सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद साझा प्रेस बयान भी जारी किया जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बैठक आने वाले समय में एशिया की रणनीतिक राजनीति को प्रभावित कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications