NEET-UG 2026 Re-Exam: बिहार सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, नीट परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस की सुविधा

NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट-यूजी 2026 पुन:परीक्षा को लेकर देशभर में चल रही तैयारियों और विवादों के बीच बिहार सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य परीक्षार्थियों की यात्रा को आसान और सुगम बनाना है।

परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि नीट-यूजी पुन:परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए बिहार राज्य की सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। यह व्यवस्था परीक्षा के दिन छात्रों और उनके अभिभावकों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए की गई है।

NEET-UG 2026 Re-Exam

सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने राज्य के मठों, मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) से भी अपील की है कि वे बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों और उनके परिजनों के लिए पेयजल, सत्तू और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था में सहयोग करें।

नीट-यूजी 2026 विवाद पर क्‍या बोले चिराग पासवान

इसी बीच नीट-यूजी 2026 को लेकर चल रहा विवाद लगातार राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की हालिया सफाई पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को हल्के में नहीं लिया जा सकता और भविष्य में ऐसी घटनाओं को पूरी तरह रोका जाना चाहिए।

NTA का पक्ष और संसदीय समिति की समीक्षा

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संसदीय स्थायी समिति को बताया कि प्रश्नपत्र पूरी तरह लीक नहीं हुआ था, बल्कि केवल कुछ प्रश्न परीक्षा से पहले सामने आए थे। एजेंसी ने दावा किया कि लीक NTA प्रणाली से शुरू नहीं हुआ था और मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

क्‍या बदलेगा परीक्षा का पैटर्न?

समिति ने परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की और भविष्य में नीट-यूजी को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) प्रारूप में बदलने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सुधार पहले ही लागू किए जा चुके हैं।

21 जून को होगी पुन:परीक्षा

गौरतलब है कि नीट-यूजी 2026 की पुन:परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। यह निर्णय 3 मई को हुई मूल परीक्षा रद्द होने के बाद लिया गया, जिसमें देशभर के 551 शहरों और 14 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

NEET Paper Leak: 'पेपर लीक नहीं हुआ, बस सवाल बाहर आ गए', संसदीय समिति के सवाल पर NTA चीफ का अजीबोगरीब बयान
NEET Paper Leak: 'पेपर लीक नहीं हुआ, बस सवाल बाहर आ गए', संसदीय समिति के सवाल पर NTA चीफ का अजीबोगरीब बयान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+