IPL World Record: SRH के स्टार खिलाड़ी ने रचा इतिहास! जो आज तक कोई नहीं छू सका, बना दिया वो रिकॉर्ड!

IPL World Record: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मिली 55 रनों की जीत के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक स्टार विदेशी विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मिडिल ऑर्डर के इस आक्रामक खिलाड़ी ने बेंगलुरु के खिलाफ महज 24 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने इस सीजन में अपने 600 रन भी पूरे कर लिए और टी20 क्रिकेट का एक ऐसा अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, जिसे आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं छू सका था।

ऋषभ पंत का 2018 का रिकॉर्ड ध्वस्त (IPL World Record)

हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन में अपने सभी 600 से अधिक रन नंबर-4 या उससे नीचे के बल्लेबाजी क्रम पर रहकर बनाए हैं। इसके साथ ही वे दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिसने किसी एक टी20 टूर्नामेंट (आईपीएल या अन्य लीग) में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 600 रनों का आंकड़ा पार किया है।

Heinrich Klaasen 1

हैदराबाद की जीत के रहे हीरो

उन्होंने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2018 में दिल्ली के लिए नंबर-4 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए 11 पारियों में 579 रन बनाए थे। बेंगलुरु के खिलाफ इस मैच में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। टीम की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 56 और इस रिकॉर्डधारी बल्लेबाज ने 51 रनों का योगदान दिया।

टॉप-2 में जगह बनाने से चूक गई हैदराबाद

हैदराबाद को पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने और क्वालिफायर-1 खेलने के लिए बेंगलुरु को 165 रनों के भीतर रोकना था (यानी 90 या उससे अधिक रनों से जीत दर्ज करनी थी)। हालांकि, बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बना लिए। इस वजह से हैदराबाद मैच तो 55 रनों से जीत गई, लेकिन नेट रन रेट (NRR) के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़कर टॉप-2 में जगह बनाने से चूक गई।

IPL Retirement: CSK के बाहर होते ही भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, वर्ल्ड कप टीम में हुई थी सरप्राइज एंट्री!
IPL Retirement: CSK के बाहर होते ही भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, वर्ल्ड कप टीम में हुई थी सरप्राइज एंट्री!

एक टी20 टूर्नामेंट में नंबर-4 या नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन

Kal Ka Match Kon Jeeta 22 May: SRH vs RCB, हैदराबाद-आरसीबी मैच में किसने मारी बाजी? किसे मिले दो अंक!
Kal Ka Match Kon Jeeta 22 May: SRH vs RCB, हैदराबाद-आरसीबी मैच में किसने मारी बाजी? किसे मिले दो अंक!

हेनरिक क्लासेन (आईपीएल 2026): 606 रन
ऋषभ पंत (आईपीएल 2018): 579 रन
रियान पराग (आईपीएल 2024): 573 रन
सैम हैन (वाइटैलिटी ब्लास्ट 2024): 569 रन

LSG vs PBKS: करो या मरो की जंग में प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने उतरेगी पंजाब, क्या लखनऊ बिगाड़ेगी किंग्स का खेल?
LSG vs PBKS: करो या मरो की जंग में प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने उतरेगी पंजाब, क्या लखनऊ बिगाड़ेगी किंग्स का खेल?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+