Bengal Chunav Result: मुस्लिम से महिला तक, 5 ‘M’ फैक्टर ने बंगाल में बदला पूरा खेल! ममता का GAME कैसे हुआ खराब
West Bengal Chunav Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना इस वक्त अपने चरम पर है और राज्य की 293 सीटों पर काउंटिंग जारी है, जबकि फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने जबरदस्त बढ़त लेते हुए करीब 185 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि टीएमसी लगभग 100 सीटों पर आगे है। वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को करीब 44.94% और टीएमसी को 41.58% वोट मिलते नजर आ रहे हैं। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
सबसे चर्चित सीट भवानीपुर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा के सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) पीछे चल रहे हैं। वहीं झाड़ग्राम क्षेत्र, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के दौरान झालमुड़ी खाई थी, वहां की चारों सीटें भाजपा के पक्ष में जाती दिख रही हैं। झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम जैसे इलाकों में भाजपा की बढ़त इस बात का संकेत है कि जनजातीय बेल्ट में पार्टी ने मजबूत पकड़ बनाई है। इस चुनाव की सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ सीटों का गणित ही नहीं, बल्कि कई 'M' फैक्टर मिलकर नतीजों को प्रभावित कर रहे हैं। आइए उन्हें समझते हैं।

▶️1. मुस्लिम फैक्टर (Muslim Vote Impact)
बंगाल की करीब 30% मुस्लिम आबादी लंबे समय से चुनावी गणित में अहम भूमिका निभाती रही है। परंपरागत रूप से यह वोट टीएमसी के साथ जुड़ा रहा, लेकिन इस बार समीकरण थोड़ा बदलता दिखा। हुमायूं कबीर की नई पार्टी 'आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP)' के मैदान में आने और भाजपा के आक्रामक अभियान ने इस वोट बैंक में हलचल पैदा कर दी। खासकर मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर में इसका असर दिखा।

▶️2. महिला वोट फैक्टर (Women Voter Power)
महिलाएं इस बार चुनाव की सबसे बड़ी गेम चेंजर बनकर उभरी हैं। Mamata Banerjee की लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं ने महिला मतदाताओं को टीएमसी की ओर आकर्षित किया। वहीं भाजपा ने महिला सुरक्षा और संदेशखाली, आरजी कर जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। इस वजह से महिला वोट दोनों दलों के बीच बंटता नजर आया और कई सीटों पर निर्णायक साबित हुआ।

▶️3. माइग्रेंट फैक्टर (Migrant Influence)
बंगाल से बाहर काम करने वाले लाखों प्रवासी मजदूर इस चुनाव में अहम भूमिका निभाते दिखे। दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों से बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए अपने गांव लौटे। रोजगार और पलायन जैसे मुद्दे उनके लिए अहम रहे। भाजपा ने 'सोनार बांग्ला' का सपना दिखाया, जबकि टीएमसी ने केंद्र पर सहयोग न मिलने का आरोप लगाया। इस खींचतान का असर वोटिंग पैटर्न में साफ दिखा।
▶️4. मतुआ फैक्टर (Matua Community Role)
उत्तर 24 परगना और आसपास के इलाकों में मतुआ समुदाय का वोट काफी अहम है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर इस समुदाय की उम्मीदें भाजपा से जुड़ी रही हैं। भाजपा ने इसे अपने पक्ष में भुनाने की पूरी कोशिश की, जबकि टीएमसी ने स्थानीय मुद्दों और भरोसे के जरिए संतुलन बनाने की रणनीति अपनाई।
▶️5. मशीनरी फैक्टर (Organizational Strength)
चुनाव सिर्फ नेताओं के भाषण से नहीं, बल्कि संगठन की ताकत से भी जीता जाता है। भाजपा ने पिछले कुछ वर्षों में बंगाल में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत की है, वहीं टीएमसी का बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क पहले से ही मौजूद है। इसके अलावा चुनाव आयोग की सख्ती, सुरक्षा बलों की तैनाती और 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)' के जरिए वोटर लिस्ट की सफाई ने भी इस बार चुनावी समीकरण बदल दिए।
▶️मोदी फैक्टर बनाम मोदी फैक्टर
टीएमसी की सबसे बड़ी ताकत खुद ममता बनर्जी की छवि है। उनकी जुझारू राजनीति और 'दीदी' ब्रांड ने समर्थकों को भावनात्मक रूप से जोड़े रखा। इस बार भाजपा ने रणनीति बदलते हुए उन पर व्यक्तिगत हमले से दूरी बनाई, जिसका असर चुनावी माहौल में साफ दिखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां और रोड शो भाजपा के लिए बड़ा प्लस पॉइंट साबित हुए। उन्होंने सीधे जनता से जुड़ने की कोशिश की, जिसका असर खासकर ग्रामीण और जनजातीय इलाकों में देखने को मिला। झाड़ग्राम में उनका झालमुड़ी खाना भी एक प्रतीकात्मक जुड़ाव के रूप में चर्चा में रहा।
▶️क्या कहती है तस्वीर?
कुल मिलाकर बंगाल चुनाव 2026 सिर्फ दो पार्टियों की लड़ाई नहीं, बल्कि कई सामाजिक, राजनीतिक और भावनात्मक फैक्टर्स का मिश्रण बन गया है। अभी के रुझान भाजपा के पक्ष में मजबूत दिख रहे हैं, लेकिन अंतिम नतीजों के लिए इंतजार जरूरी है। इतना तय है कि इस बार बंगाल की राजनीति में 'M फैक्टर' ने बड़ा रोल निभाया है और यही फैक्टर तय करेंगे कि आखिर सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी।














Click it and Unblock the Notifications