Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा आज, क्यों करते हैं सफेद चावल का दान?

Ganga Dussehra 2026 : गंगा दशहरा हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर श्रद्धा से पूजा करने और गंगा स्नान करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पापों का नाश होता है।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 25 मई 2026 को सुबह 4:28 AM से हो गई है और इसका समापन 26 मई 2026 को 5:11 AM पर होगा, उदया तिथि मान्य होने की वजह से इस बार का गंगा दशहरा आज मनाया जा रहा है।

Ganga Dussehra 2026 kab hai
  • दशमी तिथि का आरंभ: 25 मई 2026 को सुबह 04:28 बजे
  • दशमी तिथि की समाप्ति: 26 मई 2026 को सुबह 05:11 बजे
  • गंगा दशहरा तिथि: 25 मई 2026
  • अभिजित मुहूर्त (पूजा के लिए): दोपहर 12:17 बजे से दोपहर 01:10 बजे तक

गंगा दशहरा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राजा भगीरथ ने कठोर तपस्या कर मां गंगा को पृथ्वी पर लाया था, ताकि उनके पूर्वजों को मोक्ष मिल सके। तभी से गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है, इस दिन गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है।पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। रोग और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

गंगा दशहरा पूजा विधि

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।यदि संभव हो तो गंगा नदी में स्नान करें, अन्यथा घर के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।पूजा स्थान को साफ करके मां गंगा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।दीपक जलाएं और फूल, अक्षत, धूप तथा नैवेद्य अर्पित करें।"ॐ नमः शिवाय" और "ॐ श्री गंगायै नमः" मंत्र का जाप करें।गंगा स्तोत्र या गंगा चालीसा का पाठ करें। अंत में मां गंगा की आरती करें और परिवार की सुख-शांति की कामना करें।

गंगा दशहरा पर क्यों करते हैं सफेद चावल का दान?

इस दिन सफेद चावल दान करने का रिवाज है, पंडित दयानंद के मुताबिक 'चावल को अक्षत कहा जाता है, यानी ऐसा अन्न जो पूर्णता, समृद्धि और शुद्धता का प्रतीक होता है। खासतौर पर सफेद चावल का संबंध चंद्रमा, शांति और सुख-समृद्धि से माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र में सफेद चावल का संबंध चंद्र ग्रह से माना गया है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो मानसिक तनाव, बेचैनी और पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में सोमवार के दिन सफेद चावल का दान शुभ माना जाता है, इस बार गंगा दशहरा सोमवार को ही इसलिए भक्तगण अगर सफेद चावल दान करेंगे तो उनके सारे कष्टों को अंत तो होगा ही साथ ही उन्हें तरक्की, धन लाभ और यश की प्राप्ति होगी।'

गंगा दशहरा पर जरूर करें ये काम

इस दिन जरूरतमंद लोगों को शरबत या ठंडा पानी पिलाएं। घर में गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मकता दूर होती है। पीपल या तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से भगवान शिव और मां गंगा दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+