White House Firing: हमलावर कौन था? क्यों की व्हाइट हाउस के सामने फायरिंग? सामने आई तस्वीर

White House Firing: व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू पर शाम करीब 6 बजे हुई इस घटना ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है, जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।

चश्मदीदों के अनुसार, एक व्यक्ति बैग लिए हुए सीक्रेट सर्विस के चेकपॉइंट की तरफ बढ़ा। अधिकारियों के कुछ समझने से पहले ही उसने बैग से पिस्तौल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से इलाके में तुरंत भगदड़ मच गई और सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की।

White House Firing

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इंडिया टूडे के मुताबिक उसकी पहचान मैरिलैंड निवासी 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के तौर पर हुई।

खुद को ईसा मसीह का अवतार मानता था हमलावर!

हालांकि बंदूकधारी का असली मकसद अभी भी साफ नहीं है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि वह मानसिक रूप से परेशान था, वो खुद को ईसा मसीह का अवतार मानता था, जिससे यह संकेत मिलता है कि इस हमले की वजह उसकी मानसिक अस्थिरता हो सकती है।

बेस्ट का U.S. सीक्रेट सर्विस के साथ एक झगड़ा हुआ था!

बेस्ट पिछले लगभग 18 महीनों से वॉशिंगटन, D.C. में रह रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2025 में बेस्ट का U.S. सीक्रेट सर्विस के साथ एक झगड़ा हुआ था, उस वक्त उसने व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश की थी और सीक्रेट सर्विस ने उसे व्हाइट हाउस के पास से ही गिरफ्तार कर लिया था। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उसे एक मनोरोग वार्ड में भेज दिया गया था, संभावना जताई जा रही है कि शनिवार शाम को फायरिंग उसने उसी घटना का बदला लेने के मकसद से किया हो, फिलहाल अभी इस बारे में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सीक्रेट सर्विस की वजह से डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित

सीनेट नेता जॉन थून और हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार को हुई जानलेवा गोलीबारी पर सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई की तारीफ़ की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में थून ने कहा कि वह 'सीक्रेट सर्विस और उसके एजेंट्स की उन निर्णायक कार्रवाइयों के लिए आभारी हैं, जिनके ज़रिए उन्होंने आज शाम व्हाइट हाउस के अंदर और आस-पास मौजूद राष्ट्रपति ट्रंप और बाकी सभी लोगों की रक्षा की।'

'बहादुर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के आभारी हैं'

जॉनसन ने भी 'X' पर थून की बात का समर्थन करते हुए लिखा, 'हम अपने बहादुर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के आभारी हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा के लिए तुरंत और निर्णायक कदम उठाए. साथ ही, आज रात हुई इस बेतुकी हमलावर के पीड़ितों के जल्द ठीक होने के लिए हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।'

यह पढ़ें: White House Firing: डोनाल्ड ट्रंप की जान को खतरा? व्हाइट हाउस के पास 30 राउंड फायरिंग, मारा गया हमलवार
यह पढ़ें: White House Firing: डोनाल्ड ट्रंप की जान को खतरा? व्हाइट हाउस के पास 30 राउंड फायरिंग, मारा गया हमलवार
 यह पढ़ें: Ivanka Trump Murder Plan: इवांका ट्रंप को मारने की साजिश! जिंदा जलाने का था प्लान, किसने बनाया पूरा प्लान?
यह पढ़ें: Ivanka Trump Murder Plan: इवांका ट्रंप को मारने की साजिश! जिंदा जलाने का था प्लान, किसने बनाया पूरा प्लान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+