Cockroach Janata Party पर घमासान! '94% फॉलोअर्स भारत से', Founder ने किया Kiren Rijiju पर पलटवार

Cockroach Janata Party: 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' को लेकर छिड़ी ऑनलाइन जंग उस वक्त और तीकी हो गई जिस वक्त पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इंस्टाग्राम एनालिटिक्स जारी करते हुए दावा किया कि अकाउंट के कथित तौर पर 'हैक' होने से पहले उसके 94 प्रतिशत से अधिक दर्शक भारत से थे।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'यह हमारे दर्शकों की डेमोग्राफिक जानकारी की स्क्रीन रिकॉर्डिंग है, जिसे हमने अपना अकाउंट हैक होने से पहले मीडिया के साथ शेयर किया था। हमारे 94% से ज़्यादा यूजर्स भारत से हैं। आखिर केंद्रीय मंत्री @KirenRijiju भारतीय युवाओं को 'पाकिस्तानी' क्यों बता रहे हैं?'

Cockroach Janata Party

दिपके ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह नैरेटिव बनाया जा रहा है कि उनकी लोकप्रियता पाकिस्तान से मिल रही है, जबकि वास्तविक डेटा कुछ और ही कहानी बता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अकाउंट को निशाना बनाया गया और बाद में हैक भी कर लिया गया। दिपके का कहना है कि जैसे-जैसे पेज की लोकप्रियता बढ़ी, वैसे-वैसे उस पर राजनीतिक हमले भी तेज हो गए। उन्होंने दावा किया कि उनके कंटेंट को गलत तरीके से पेश कर ट्रोलिंग अभियान चलाया गया।

क्या कहा था किरेन रिजिजू ने?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बिना सीधे नाम लिए सोशल मीडिया पर निशाना साधा था। रिजिजू ने कहा था कि 'मुझे उन लोगों पर तरस आता है जो सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस के गिरोह से तलाशते हैं।'जिसे लोगों ने 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' से जोड़ दिया था, जिस पर अब अभिजीत दिपके ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'व्यंग्य को देश विरोधी बताना गलत', कॉकरोच जनता पार्टी पर मचा बवाल

इसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। एक पक्ष ने दिपके का समर्थन करते हुए कहा कि 'व्यंग्य और मीम संस्कृति लोकतंत्र का हिस्सा है और इसे देशविरोधी बताना गलत है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडा चलाने के लिए किया जा रहा है।'

'किरेन रिजिजू ने भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी कहा'

एक यूजर ने लिखा कि 'किरेन रिजिजू ने भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी कहा' यह तो 'कॉकरोच जनता पार्टी' का भ्रम ही है, हद्द हो गई!तुम्हारा पूरा आंदोलन तो बस बेरोज़गार, हर समय ऑनलाइन रहने वाले Gen Z बच्चों का झुंड है, जिन्होंने एक अपमान को ही अपनी पहचान बना लिया है। अब वे अपने माता-पिता के घर के तहखाने में बैठकर "सिस्टम खराब है" का शोर मचाते हुए मुफ़्त की चीज़ों की मांग कर रहे हैं।'

'भारत को ऐसे और पेशेवर, कुंठित युवाओं की ज़रूरत नहीं'

अगर मंत्री ने यह कहा है कि तुममें से कुछ लोग ऐसे बाहरी आंदोलनकारियों की तरह बर्ताव करते हो जिनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना ही नहीं है, तो शायद तुम्हें बहाने बनाना छोड़कर, खुद को पीड़ित दिखाने के बजाय अपने बर्ताव पर गौर करना चाहिए। भारत को ऐसे और पेशेवर, कुंठित युवाओं की ज़रूरत नहीं है जो बस 'उत्पीड़न की होड़' (oppression olympics) में लगे रहें।भारत को तो ऐसे निर्माणकर्ताओं की ज़रूरत है जो दिखावा करना छोड़कर, सचमुच अपने भविष्य की ज़िम्मेदारी खुद उठाएं।'

सोशल मीडिया पर किरेन रिजिजू बनाम अभिजीत दिपके की जंग

तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'यह करोड़ों भारतीय युवाओं का अपमान है।हमारा अपना ऑडियंस डेटा साफ़ दिखाता है कि 94%+ ऑडियंस भारत से है। तो फिर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भारतीय आवाज़ों को पाकिस्तानी क्यों कह रहे हैं, सिर्फ़ इसलिए कि युवा सवाल पूछ रहे हैं? जब युवा पेपर लीक, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और सिस्टम की विफलता पर सवाल पूछते हैं...तो उन्हें एंटी-नेशनल बोल देना सबसे आसान हथियार बन गया है। भारतीय युवा जवाब के हक़दार हैं, लेबल के नहीं।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर किरेन रिजिजू बनाम अभिजीत दिपके की जंग छिड़ी हुई है।

कौन है अभिजीत दिपके?

दिनों इंटरनेट पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) नाम के एक डिजिटल पेज ने सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक हंगामा खड़ा कर दिया है। 16 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की "परजीवी" और "तिलचट्टे" वाली टिप्पणी को आधार बनाकर शुरू किए गए एक पेज ने इंस्टाग्राम जपर देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी तक को पीछे छोड़ दिया है। इसके इंस्टा पेज के फॉलोअर्स की संख्या 10.3 मिलियन पार कर चुकी है। इस पेज को बनाने वाले शख्स का नाम अभिजीत दीपके है, जिनकी उम्र अभी महज 30 साल है।

आप पार्टी के लिए चलाया था डिजिटल प्रचार कैंपन

पुणे शहर से पत्रकारिता में स्नातक करने वाले अभिजीत ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (पीआर) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वो 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (आप) से भी जुड़े थे और पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम भी कर चुके हैं। ऐसी भी खबरे हैं कि साल 2020 में उन्होंने आप पार्टी के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए डिजिटल प्रचार कैंपन चलाया था, जिसमें पार्टी विजयी हुई थी।

 यह पढ़ें: White House Firing: हमलावर कौन था? क्यों की व्हाइट हाउस के सामने फायरिंग? सामने आई तस्वीर
यह पढ़ें: White House Firing: हमलावर कौन था? क्यों की व्हाइट हाउस के सामने फायरिंग? सामने आई तस्वीर
यह पढ़ें: White House Firing: डोनाल्ड ट्रंप की जान को खतरा? व्हाइट हाउस के पास 30 राउंड फायरिंग, मारा गया हमलवार
यह पढ़ें: White House Firing: डोनाल्ड ट्रंप की जान को खतरा? व्हाइट हाउस के पास 30 राउंड फायरिंग, मारा गया हमलवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+