Falta Assembly Election Result 2026: फाल्‍टा में पहले राउंड की काउंटिंग खत्‍म, किसकी हो रही जीत?

Falta Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के बाद 24 मई 2026 (रविवार) को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गुरुवार को 285 मतदान केंद्रों पर वोटिंग संपन्‍न हुआ। वोटिंग के दौरान हिंसा या चुनावी गड़बड़ी की कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के दोबारा वोटिंग से दो दिन पहले चुनावी मैदान से हटने की घोषणा के बाद भाजपा खेमे में जीत को लेकर उत्साह बढ़ गया है। पहले राउंड की काउंटिंग खत्‍म हो गई है और भाजपा उम्‍मीदवार 900 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Falta Assembly Election Result

कौन-कौन उम्मीदवार

फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा से देबांग्शु पांडा, कांग्रेस से अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीआई(एम) से शंभू नाथ कुर्मी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा दीप हाटी और चंद्रकांत रॉय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि जहांगीर खान ने मतगणना से पहले चुनावी दौड़ से हटने की घोषणा कर दी थी, लेकिन उनका नाम ईवीएम में बना रहा।

क्यों करवाया गया पुनर्मतदान?

फाल्टा सीट पर 29 अप्रैल को हुए मूल मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों पर इत्र और चिपकने वाली टेप लगे होने की शिकायतें मिली थीं। विपक्षी दलों ने इसे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने 285 बूथों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया। हालांकि, इस बार मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की हिंसा की सूचना नहीं मिली।

कितने फीसदी हुई वोटिंग?

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 2.36 लाख मतदाताओं में से 86.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह आंकड़ा 29 अप्रैल को हुए मतदान के 86.71 प्रतिशत से थोड़ा कम रहा। बावजूद इसके, भारी मतदान ने फाल्टा सीट को राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल कर दिया है।

भाजपा या टीएमसी किसकी होगी जीत?

जहांगीर खान के पीछे हटने के बाद फाल्टा का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया है। भाजपा अब इस सीट पर अपनी जीत को लगभग तय मान रही है। अगर भाजपा यहां जीत दर्ज करती है, तो पश्चिम बंगाल विधानसभा में उसकी सीटों की संख्या 208 तक पहुंच जाएगी। हालांकि नंदीग्राम सीट खाली होने और भवानीपुर सीट बरकरार रहने के कारण प्रभावी संख्या 207 मानी जाएगी। राज्य में पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा फाल्टा को अपनी राजनीतिक बढ़त के प्रतीक के रूप में देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+