VIDEO:फार्म लॉ के पक्ष में रैली कर रहे BJP कार्यकर्ताओं की TMC समर्थकों से भिड़ंत, जमकर चले लाठी-डंडे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बर्धमान जिले में कृषि कानूनों का समर्थन में रैली कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस हमले में काफी कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। इसमें जमकर लोग एक दूसरे पर लाठियां भांज रहे हैं।

West Bengal BJP workers rally Farm Laws TMC workers

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता बंगाल के बर्धमान जिले के पूर्बस्थली में मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के समर्थन में रैली कर रहे थे। जहां उन पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर मिली है। घटना के सामने आए वीडियो में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर डंडों से हमला करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दे रही है

वीडियो में कई लोग घायल अवस्था में जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच यह मारपीट काफी देर तक चली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग पर उपद्रवियों को हटाया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कृषि से संबंधित इन कानूनों को लेकर विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इन कानूनों के विरोध में पंजाब सरकार विधानसभा के विशेष सत्र में विधेयक पेश कर चुकी है वहीं राजस्थान भी इसके खिलाफ विधेयक लाने की तैयारी में है। वहीं राजस्थान सरकार भी बिल के विरोध में प्रस्ताव लाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+