पश्चिम बंगाल: बीरभूम में बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर फेंका गया उबलता हुआ पानी, टीएमसी पर लगाया आरोप
कोलकाता। BJP vs TMC in West Bengal पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, ठीक वैसे-वैसे राज्य में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसी ही हैरान कर देने वाली एक घटना बीरभूम जिले से आई है, जहां बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि उनपर उबलता हुआ पानी फेंका गया है। ये घटना शुक्रवार की है।

टीएमसी के गुंडों ने किया है हमला- बीजेपी
घटना से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं। पश्चिम बंगाल बीजेपी के ट्विटर हैंडल से उन कार्यकर्ताओं की तस्वीर पोस्ट की गई है, जिनपर गर्म पानी फेंका गया है। इन तस्वीरों में जले हुए निशानों के साथ कार्यकर्ताओं को देखा जा सकता है। बीजेपी ने फोटो के साथ लिखा है कि टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी के कार्यकर्ता संतू डॉम और मैखॉन डॉम पर उबलता पानी फेका है। ये अमानवीय घटना को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया गया है, क्योंकि ये दोनों बीजेपी के कार्यकर्ता थे। बीजेपी ने आगे कहा है कि क्या ममता दीदी बीजेपी से डर गई हैं? क्या बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता होना कोई अपराध है?
TMC goons pour boiling water over BJP karyakartas, Santu Dom & Makhon Dom!
— BJP Bengal (@BJP4Bengal) February 12, 2021
This inhuman act was carried out on them only because they were BJP workers! Is there any crime bigger than being a ‘BJP Karyakarta’ in Pishi’s Bengal?
Bengal will uproot TMC in the upcoming elections. pic.twitter.com/lDd9pfXrIz
घटना को लेकर टीएमसी ने दी ये प्रतिक्रिया
जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीरभूम जिले के सैंथिया में हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। भाजपा समर्थकों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उबलते पानी फेंकने के बाद पांच लोग कथित रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं टीएमसी का कहना है कि झड़प तब शुरू हुई जब भाजपा समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से इलाके में एक टीएमसी का झंडा हटा दिया और उसे आग में फेंक दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications