जब मैंने TMC के भीतर भ्रष्टाचार को उजागर किया तो मुझे इलेक्शन कैंपेन से बाहर कर दिया गया: दिनेश त्रिवेदी
कोलकाता। करीब 23 साल तक ममता बनर्जी के साथी रहे दिनेश त्रिवेदी ने 12 फरवरी को खुद को तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग कर लिया है। ऐसी अटकलें हैं कि वह बीजेपी (BJP) में जा सकते हैं। टीएमसी में रहते हुए वह केंद्रीय रेलमंत्री भी रह चुके हैं। जबसे त्रिवेदी ने खुद को टीएमसी से अलग किया है तबसे उनके इस्तीफे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच दिनेश त्रिवेदी ने बड़ा बयान दिया है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में त्रिवेदी ने कहा कि जब उन्होंने टीएमसी पार्टी के अंदर कमियां खोजनी शुरू की तो उन्हें एक बुरे इंसान की तरह पोट्रेट किया गया।

शारदा घाटोले में जब टीएमसी के नेताओं का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था उस वक्त त्रिवेदी ने पार्टी चीफ से कहा था कि दागी नेताओं को पार्टी से दूर रखा जाए। दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि "नारद के दौरान, मैंने विरोध किया तो मुझे बुरे आदमी के रूप में पेश कर दिया गया। जब नारद टेप लीक हुआ तो मैंने पार्टी चीफ से कहा कि ऐसे नेताओं को दूर रखा जाए। मैंने ये नहीं कहा कि वो दोषी हैं बल्कि मैंने सिर्फ जांच तक उन्हें दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि उन नेताओं को दूर रखने की जगह पर मुझे ही पार्टी से बाहर रखा गया।
उन्होंने एक सांसद का नाम लिए बिना कहा कि उस सांसद ने उनसे कहा कि यह सही नहीं है कि अपराधियों को बाहर रखा जाए क्योंकि चुनाव नजदीक है। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी ने 2016 में विधानसभा चुनाव से पहले मुझे ही चुनाव प्रचार से दूर कर दिया। त्रिवेदी ने कहा कि त्रिवेदी ने कहा कि अगर असली बदलाव या 'परिवर्तन' जो कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा शुरू में वादा किया गया था, तब नहीं हुआ था, तो ऐसा लग रहा है कि पश्चिम बंगाल में सरकार लोगों को विफल कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि "जहां तक हिंसा का सवाल है, कोई परिवर्तन नहीं है। जहां तक भ्रष्टाचार का सवाल है, तो कोई परिवर्तन नहीं है, बल्कि वाम मोर्चा के शासन की तुलना में यह सौ गुना ज्यादा हो गया है।
-
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Bengal Chunav में बड़ा दांव! RG Kar पीड़िता की मां को टिकट दे सकती है BJP, ममता के गढ़ में भावनात्मक मुकाबला? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications