आनंद स्वरूप बोले- बांग्लादेशी हो गई हैं ममता बनर्जी, इस्लामिक आतंकवादियों के इशारे पर कर रहीं काम

नई दिल्ली। West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर बयानबाजी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के गढ़ में सेंध लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कस ली है। इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल (Anand Swaroop Shukla) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जोरदार हमला किया। आनंद स्वरूप शुक्ल ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस्लामिक आतंकवादियों के इशारे पर काम कर रही हैं।

Recommended Video

    UP सरकार के मंत्री Anand Swaroop ने दिया विवादित बयान, Mamata को कहा इस्लामी आतंकी | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal Assembly Elections 2021 Anand Swaroop Shukla statement on Mamata Banerjee

    बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के यहां से भारी संख्या में समर्थन मिला था। बीजेपी को उम्मीद है कि इस बार पश्चिम बंगाल (West Bengal) की जनता विधानसभा चुनाव में भी कमल का समर्थन करेगी और राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव, 2021 में पश्चिम बंगाल में 42 में से 18 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था। इसी परिणाम की उम्मीद लिए बीजेपी ने बंगाल में चुनाव अभियान तेज कर दिए हैं।

    बांग्लादेशी हो गई हैं ममता: आनंद स्वरूप
    इस बीच बीजेपी और टीएमसी नेताओं में जमकर बहसबाजी जारी है। कई मौकों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधने वाले यूपी के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने फिर से उनपर हमला बोला है। रविवार को आनंद स्वरूप शुक्ल ने टीएमसी चीफ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, 'ममता बनर्जी पूरी बांग्लादेशी हो गई हैं और वहां इस्लामिक आतंकवादियों के इशारे पर काम कर रही हैं। वह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गयी हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद, वह बांग्लादेश में शरण लेने के लिए भी तैयार हो जाएंगी।'

    चुनाव में उतरेगी शिवसेना
    अब महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना (ShivSena) ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, 2021 के मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। शिवसेना ने संजय राउत ने रविवार की इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की जानकारी देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद, शिवसेना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हम जल्दी ही कोलकाता पहुंचेंगे।

    यह भी पढ़ें: भाजपा ने MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बिहार से शाहनवाज हुसैन को बनाया कैंडिडेट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+