भाजपा ने MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बिहार से शाहनवाज हुसैन को बनाया कैंडिडेट

नोएडा। उत्तर प्रदेश और बिहार के विधान परिषद चुनावों के लिये भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 12 और बिहार की एक विधान परिषद सीट पर चुनाव होना है। 12 एमएलसी सीटों के लिए बीजेपी ने आज 6 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की है। बीजेपी ने चार उम्‍मीदवारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी थी।

Recommended Video

    Bihar Legislative Council Election 2021: Shahnawaz Hussain को BJP ने बनाया कैंडिडेट | वनइंडिया हिंदी
    उत्तर प्रदेश और बिहार के विधान परिषद चुनावों के लिये भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 12 और बिहार की एक विधान परिषद सीट पर चुनाव होना है। 12 एमएलसी सीटों के लिए बीजेपी ने आज 6 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की है।

    इन 6 नामों में कुंवर मानवेंद्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्‍ला, सलिल विश्‍नोई, अश्‍वनी त्‍यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी हैं। वहीं बिहार के लिए बीजेपी ने शहनवाज हुसैन को टिकट दिया है। बीजेपी के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इन नामों का ऐलान किया है।

    28 जनवरी को को डाले जाएंगे वोट

    यूपी में विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को विधान परिषद चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 11 नवंबर को जारी की जाएगी। प्रत्याशी 11 से 18 जनवरी तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 21 जनवरी को नाम वापसी होगी। मतदान 28 जनवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना भी शुरू हो जाएगी।

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी को विधान परिषद की 12 सीटें रिक्त हो रही हैं। विधान परिषद में जो 12 सीटें खाली हो रही हैं उनमें समाजवादी पार्टी के अहमद हसन, रमेश यादव, आशु मलिक, रामजतन राजभर, वीरेंद्र सिंह और साहब सिंह सैनी हैं। भारतीय जनता पार्टी के डॉ. दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य हैं। बहुजन समाज पार्टी के धर्मवीर सिंह अशोक, प्रदीप कुमार जाटव और नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें नसीमुद्दीन कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। उनकी विधान परिषद की सदस्यता खत्म की जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+