Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss फेम राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी का क्या हुआ? जानिए कहां अटकी है बात

मुंबई, 22 जून। टीवी के चर्चित और विवादित शो बिग बॉस के सीजन 14 को भला कौन भूल सकता है। इसी वर्ष फरवरी में बिग बॉस 14 के विनर का ऐलान किया गया जिसमें सिंगर राहुल वैद्य को मात देते हुए एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने ट्रॉफी अपने नाम की। इस सीजन पूरे शो में राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक का ही बोलबाला रहा। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक दोनों ने ही अपने निजी राज से दर्शकों को रूबरू कराया। बिग बॉस 14 से राहुल वैद्य को सिर्फ नेम-फेम ही नहीं बल्कि उनका जीवन साथी भी उन्हें मिला।

राहुल और दिशा ने किया था शादी का ऐलान

राहुल और दिशा ने किया था शादी का ऐलान

बिग बॉस में जहां अकेले गए कंटेस्टेंट जोड़ियां बनाकर बाहर आते हैं वहीं राहुल वैद्य ने बीबी हाउस में रहते हुए शो से बाहर अपने प्यार को हासिल कर लिया। शो में अपने बातों से विरोधी कंटेस्टेंट का मनोबल तोड़ने वाले राहुल वैद्य इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद ही राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार ने शादी का ऐलान कर दिया था लेकिन अभी तक डेड फाइनल नहीं हुई है।

इस वजह से बार-बार बढ़ रही शादी की डेट

इस वजह से बार-बार बढ़ रही शादी की डेट

खतरों के खिलाड़ी 11 से दर्शकों को रोमांचित करने की तैयारी में लगे राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग शादी में आ रही अड़चनों पर खुलकर बात की। राहुल वैद्य के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी की वजह से उन्हें शादी की डेट आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, 'हां, महामारी ने सारा खेल बिगाड़ दिया और हमें शादी की डेट को कई बार आगे बढ़ाना पड़ा। कोरोना संकट की वजह से अभी हम सिर्फ 25 लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं, जबकि मैं कम से कम अपने करीबी रिश्तेदारों को चाहता हूं।'

दोस्तों और करीबियों को शादी में बुलाना चाहते हैं राहुल

दोस्तों और करीबियों को शादी में बुलाना चाहते हैं राहुल

राहुल वैद्य आगे कहते हैं, 'मैं चाहता हूं कि दिशा संग मेरी शादी में मेरे करीबी और दोस्त भी मौजूद रहें। लेकिन कोरोना की वजह से हम ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं कर सकते, हालांकि, हम जल्द ही तारीख की घोषणा करने की उम्मीद कर रहे हैं।' राहुल ने कहा कि दो रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' करने के बाद अब वह टीवी से ब्रेक लेकर अपनी सिंगिंग पर फोकस करना चाहते हैं।

केपटाउन में कैसे हैं राहुल के हाल

केपटाउन में कैसे हैं राहुल के हाल

उन्होंने कहा, मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ लंबी छुट्टी बिताना चाहता हूं, उनके साथ समय बिताना चाहता हूं और अपनी सिंगिंग पर पूरा फोकस रखना चाहता हूं। फिलहाल अभी के लिए मेरा यही प्लान है। केपटाउन में शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए राहुल कहते हैं, 'मैंने नहीं सोचा था कि शो की शूटिंग में इतना मजा आएगा। हालांकि पूरी तरह ऐसा कहना ठीक नहीं क्योंकि कुछ स्टंट काफी मुश्किल हो सकते हैं और आपको चोट लग सकती है।'

सिंपल तरीके से शादी करना चाहती हैं दिशा

सिंपल तरीके से शादी करना चाहती हैं दिशा

आपको बता दें कि बिग बॉस हाउस में रहते हुए राहुल वैद्य ने अपनी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा परमार को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था। दिशा ने भी उनके प्यार को कबूल करते हुए फिनाले से ठीक पहले थोड़ी देर के लिए बिग बॉस हाउस में आईं और अपने प्यार का इजहार किया। एक इंटरव्यू में दिखा ने कहा था, 'मुझे लगता है कि एक परफेक्ट शादी वह होगी जहां सिर्फ आपका करीबी परिवार और दोस्त हों। हम छोटे आयोजन के साथ शादी करना चाहते हैं जहां कोई भव्यता ना हो। शादी की डेट को लेकर परिवारों में चर्चा जारी है।'

यह भी पढ़ें: VIDEO:अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को खुशियां बांट रहे हैं बिग बी के हमशक्ल शशिकांत, सुना रहे डायलॉग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+