VIDEO:अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को खुशियां बांट रहे हैं बिग बी के हमशक्ल शशिकांत, सुना रहे डायलॉग
नई दिल्ली, जून 10: देश में कोरोना का भयानक रूप जारी है। वायरस की दूसरी लहर में जहां रोजाना लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं तो अनगिनत परिवारनों ने अपने सदस्यों को खो दिया। हालांकि ऐसे वक्त में कई लोगों ने अपने- अपने स्तर पर मदद का हाथ बढ़ाया हैं, जिनमें एक अमिताभ बच्चन के हमशक्ल शशिकांत पेडवाल भी हैं। जी हां, अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों को मानसिक रूप से स्वस्थ्य बनाने के लिए और उनका इस घातक बीमारी से ध्यान बांटने के लिए बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करके बहुत लोगों को पॉजिटिविटी दे रहे हैं।

मरीजों के चेहरे पर खुशी ला रहे शशिकांत
अमिताभ बच्चन के हमशक्ल शशिकांत पेडवाल से वर्चुअली बात करके कोविड -19 मरीजों को सकारात्मक उत्साह मिल रहा है। पेशे से टीचर पेडवाल 12 सालों से अमिताभ बच्चन के रूप में स्टेज शो कर रहे हैं। इसके अलावा वो सामाजिक कार्य भी करते हैं और उन्हें अक्सर कैंसर रोगियों से मिलने, उन्हें आशा देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। कोरोना के इस भयानक दौर में वो मरीजों के चेहरों पर मुस्कान लाने की बेहद सराहनीय पहल कर रहे हैं। पुणे के रहने वाले पेडवाल अमिताभ बच्चन बनकर कोविड -19 मरीजों को तनाव से बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं।

हूबहू लगते हैं अमिताभ बच्चन
हालांकि उनके इस अच्छे काम को करना इतना आसान नहीं था। ज्यादातर निजी अस्पतालों ने पेडवाल के कोविड -19 मरीजों के साथ वर्चुल मीटिंग के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। टाइम्स की खबर के मुताबिक पेडवाल ने बताया कि मैंने तब एक सरकारी अस्पताल जाने का फैसला किया, लेकिन वहां भी इसमें थोड़ा समय लगा, क्योंकि मुझे मरीजों से जुड़ने में मदद करने के लिए एक कर्मचारी की जरूरत थी और सेंशन को रिकॉर्ड करने के लिए भी उनकी जरूरत थी। मरीजों से बातचीत के दौरान पेडवाल कविताएं सुनाते हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन के डॉयलॉग भी सुनाते हैं। उन्होंने बताया इसेक लिए वो किसी तरह का चार्ज नहीं लेते और इसे समाज के प्रति अपना कर्तव्य मानते हैं।

मरीजों को लगते हैं असली बिग बी
अमिताभ बच्चन के हमशक्ल शशिकांत पेडवाल बतात हैं कि अगर मैं किसी एक व्यक्ति की मदद कर सकता हूं और स्थिति से बाहर निकलने में उसके कुछ काम आता हूं तो मेरा उद्देश्य पूरा हो जाता है। ये दुआ कमाने का समय है। यहां तक कि जिन रोगियों के साथ वो बातचीत करते हैं, वो उनसे कभी नहीं पूछते कि क्या वह असली अमिताभ बच्चन हैं। ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि वो असली बिग बी से लैपटॉप या मोबाइल पर बात कर रहे हैं। वे कहते हैं मरीज मुझे देखकर खुश होते हैं और मैं उन्हें अपनी असली पहचान के बारे में बताने की जरूरत नहीं समझता।

लोगों को एंटरटेन कर रहे पेडवाल
अमिताभ बच्चन की तरह शशिकांत पेडवाल भी नेकदिल हैं। साथ ही लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। शशिकांत पेडवाल अमिताभ के स्टाइल और आवाज को कॉपी करके लोगों को एंटरटेन करते हैं। इस बार वो अमिताभ बनकर कोरोना मरीजों की मदद करने की नेक पहल कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज भी उनसे मिलकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। लोग उनसे उनकी फिल्मों के बारे में बात करते हैं। उनके याद किए गए डॉयलॉग बोलकर उनको सुनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications