Weather Warning: 12 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, जारी हुआ 5 दिनों का Alert
नई दिल्ली, 17 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने तांडव मचाया है। बीते दो दिनों में यूपी में जमकर बारिश हुई है जिसने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश के करीब 12 राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए उसने 5 दिनों के लिए इन राज्यों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि कई राज्यों में तो आंधी तूफान भी आ सकता है।

जिन राज्यों में 5 दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका जारी की गई है उनके नाम निम्नलिखित है...
- मध्यप्रदेश
- उत्तराखंड
- राजस्थान
- गुजरात,
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राजस्थान
- ओडिशा
- सिक्किम
- नागालैंड
- छत्तीसगढ़
- और
- दिल्ली

23 सितंबर के बाद मौसम फिर पलटी खाएगा
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून अपने लास्ट जोन में हैं, ऐसे में ये जहां भी बरस रहे हैं, बहुत तेजी से बरस रहे हैं, फिलहाल सबको सतर्क रहने की जरूरत है।आईएमडी ने कहा कि 23 सितंबर के बाद मौसम फिर पलटी खाएगा और फिर बारिश धीरे-धीरे कम होगी। आईएमडी ने कहा कि सितंबर में अब तक जितनी भी बारिश हुई वो सामान्य से बहुत ज्यादा हैं।
Recommended Video

अगले तीन दिनों तक यहां होगी बारिश
तो वहीं मौसम के बारे में जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक आज से लेकर अगले तीन दिनों तक केरल, पूर्वोत्तर के राज्यों, तमिलनाडु, कर्नाटक में बादल बरसेंगे।

गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश की आशंका
तो वहीं एमपी, यूपी, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं गुजरात में हाई अलर्ट जारी है। गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश की आशंका है, जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
यूपी में 'यलो अलर्ट'
यूपी में भारी बारिश का कहर बरपाया है। आज भी राज्य में 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। प्रतापगढ़, सुलतानपुर, प्रयागराज, बनारस, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, बनारस, गाजिपुर, आजमगढ़, जौनपुर, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, ललितपुर, इटावा और कानपुर में भारी से भारी बारिश होने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications