Weather Updates: अब सर्दी के दिन हुए पूरे, कई राज्यों के तापमान में होगा इजाफा लेकिन यहां बरसेंगे बादल

नई दिल्ली, 16 फरवरी। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि भले ही हिमालयी एरिया में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है और 20 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश होने के भी आसार हैं लेकिन लोगों को भारी ठंड का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अब तापमान में इजाफा होगा। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अब दिन में धूप निकलने लगी है, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई है।

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार देखा गया

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार देखा गया

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हांलाकि 20 जनवरी तक दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तो वहीं आज दिल्ली की हवा में मामूली सुधार देखा गया है, हालांकि बुधवार को भी राजधानी का AQI 235 ही रहा जो कि खराब श्रेणी में ही आता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसमें सुधार होने का अनुमान है।

देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना

देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम एजेंसी के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है तो वहीं अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है।

वर्षा होने की आशंका

वर्षा होने की आशंका

लेकिन साथ ही मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल,लक्षद्वीप द्वीप समूह में वर्षा होने की आशंका है और इस वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल और कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली- 235 AQI⁠ बहुत खराब
  • पंजाबी बाग- 239 AQI⁠ बहुत खराब
  • शादीपुर, दिल्ली-241 AQI⁠ बहुत खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-249 AQI⁠ बहुत खराब
  • अशोक विहार दिल्ली 232 AQI⁠ बहुत खराब
  • एनएसआईटी द्वारका, 232 QI⁠ बहुत खराब
  • लोधी रोड, 242 AQI⁠ बहुत खराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+