Weather Updates: अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया Alert

नई दिल्ली, 20 जून। गर्मी की मार के बीच में कई जगहों पर मानसून ने दस्तक दे दी है तो कहीं ये एक-दो दिन में पहुंचने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर तेज बारिश होने की पूरी आशंका है तो वहीं अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना नजर आ रही है।

Recommended Video

    Weather Update: Maharashtra में Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी |*News
    इन राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां चालू

    इन राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां चालू

    आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून इस वक्त अपनी पूरी रंगत में है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौजूदा स्थिति की अगर बात की जाए तो साउथ वेस्ट मानसून इस वक्त ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है और बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज ये पहुंचने वाला है और इसी वजह से इन राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां चालू हो गई हैं, जिसके कारण इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है।

    मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान

    मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान

    अगर नेशनल राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां आज भी बादल बरसेंगे और कल भी बारिश होने का अनुमान है तो वहीं मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश के अनुमान के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में आज और कल बारिश हो सकती है , जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में जमकर बादल बरसने वाले हैं।

    पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश संभव

    पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश संभव

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान असम के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा सहित मुंबई, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

     पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश

    पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश

    तो वहीं पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु,छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश होने की आशंका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+