Weather: उफ्फ, बहुत ठंड है... राजस्थान में पारा पहुंचा माइनस में, असम में बर्फबारी, जानिए बाकी राज्यों का हाल

राजस्थान में सर्दी का 'थर्ड डिग्री वाल टाॅर्चर' शुरू हो गया है। माउंट आबू में पारा माइनस में पहुंच गया है और आज यहां की सुबह बर्फबारी के साथ हुई है।

Weather

Weather Updates: पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली सर्दी की वजह से कांप रहा है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में कोहरे और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी तो सुबह काम पर जाने वाले लोगों को हो रही है क्योंकि कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक में सर्दी का सितम जारी है और ये सितम यूं ही आगे भी जारी ही रहने वाला है।

weather

ठंड की मार का सबसे ज्यादा असर राजस्थान पर पड़ा है, यहां सर्दी का 'थर्ड डिग्री वाल टाॅर्चर' शुरू हो गया है। यहां के टूरिस्ट स्पॉट माउंट आबू में पारा माइनस में पहुंच गया है और आज यहां की सुबह बर्फबारी के साथ हुई है तो वहीं आज चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि कल यहां तापमान शून्य डिग्री था, यही नहीं फतेहपुर में बीती रात तापमान माइनस 1.5 डिग्री और सीकर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे राजस्थान में 'कोल्ड वेब' का अलर्ट जारी है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी गई है।

घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी

केवल राजस्थान नहीं बल्कि यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़,पंजाब, हरियाणा सब जगहों पर कोहरे और शीतलहर से लोग जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया हुआ है और अगले अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में बहुत घना कोहरा छाने की भी बात कही गई है। तो वहीं यूपी के मुरादाबाद में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां सुबह लोग ठंड से बचने के लिए सड़क के किनारों पर आग तापते भी नजर आए।

Weather

तो वहीं कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल रात हल्की बर्फबारी हुई है तो वहीं आज यहां न्यूनतम तापमान -6.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां पर डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं। धरती की जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में इस वक्त चारों ओर केवल बर्फ ही बर्फ है। तो वहीं यही हाल शिमला और उत्तराखंड का भी है। आईएमडी ने कहा है कि इन राज्यों में अगले हफ्ते तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है इसलिए नए साल का जश्न भीषण ठंड में ही मनेगा।

कई हिस्सों में ओलावृष्टि और बर्फबारी

जहां उत्तर भारत का ये हाल है वहीं असम में कल डिब्रूगढ़ के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है।

Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?

मौसम विभाग ने चेन्नई में 'यलो अलर्ट' और थेनी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, कन्याकुमारी, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम और माइलादुथुराई में Orange Alert जारी किया हुआ है तो वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी मौसम बिगड़ा हुआ है, यहां हल्की बारिश हुई है तो वहीं ठंडी हवाएं चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+