IMD: तेज गति से आगे बढ़ रहा है मानसून, जल्द देगा यूपी-दिल्ली में दस्तक , जानिए ताजा स्थिति

नई दिल्ली, 13 जून। गर्मी के प्रहार के ग्रसित उत्तर भारत में बेसब्री से मानसून का इंतजार हो रहा है। यूपी, दिल्ली, बिहार में पारा चालीस पार चल रहा है। लोगों को घर से बाहर निकलने में भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के बारे में एक राहत भरी खबर दी है और कहा है कि मानसून अपनी स्पीड से आगे चल रहा है और अगर यही हाल रहा तो दिल्ली और यूपी में अपने तय वक्त से पहले भी पहुंच सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव जारी, जानें मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी |*News
    इन राज्यों में बारिश हो रही है

    इन राज्यों में बारिश हो रही है

    आईएमडी ने सोमवार को इस की मौजूदा स्थिति की बात करते हुए बताया कि इस वक्त दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर के हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूरे कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है, जिसके कारण इन राज्यों में बारिश हो रही है।

     यूपी में 17 जून को बारिश होने के आसार

    यूपी में 17 जून को बारिश होने के आसार

    तो वहीं मानसून का असर आस-पास के राज्यों पर भी पड़ रहा है इसलिए कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो रही है। जिसे प्री-मानसून गतिविधी कहते हैं। आईएमडी ने तो यहां तक कह दिया है कि इस बार मानसून उत्तर प्रदेश में डायरेक्ट एंट्री मार सकता है, बिना किसी Pre-मानसून हरकत के, कुल मिलाकर दिल्ली में 16 जून और यूपी में 17 जून को बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। दिल्ली में ये बारिश प्रीमानसून रेन होगी तो वहीं यूपी में ये मानसून की बरसात होगी।

    हल्की से मध्यम बारिश हो सकती

    हल्की से मध्यम बारिश हो सकती

    मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, पंजाब के कुछ हिस्सों,लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    अगले 24 से 48 घंटों में पूरे देश में लू के थमने का अनुमान

    अगले 24 से 48 घंटों में पूरे देश में लू के थमने का अनुमान

    तो वहीं तमिलनाडु, दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट बरसात हो सकती है, जबकि अगले 24 से 48 घंटों में पूरे देश में लू के थमने का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+