Weather Updates: गुजरात में 25 से 30 अगस्त के बीच हुई भारी बारिश, जान-माल का हुआ नुकसान

Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के चलते भयंकर नुकसान हुआ है। दोनों राज्यों को मिलाकर करीब 50 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है है तो वहीं सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।

कर्नाटक और गुजरात में भी आज रेड अलर्ट जारी है। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Weather Updates

LIVE Feed
Sep 04, 2024, 8:18 PM IST

लखनऊ: बारिश के कारण नाले में गिरी 4 साल की बच्ची

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारी बारिश के कारण एक 6 साल की बच्ची नाले में गिर गई। DCP पश्चिम ओमवीर सिंह ने कहा, "यह घटना करीब 4 बजे हुई। बहुत तेज बारिश हुई थी और बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और फिसल कर पानी में गिर गई...बच्ची को रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं..."
Sep 04, 2024, 8:17 PM IST

विजयवाड़ा: वाई.एस. शर्मिला ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाई.एस. शर्मिला ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
Sep 04, 2024, 7:28 PM IST

दिल्ली: बारिश के बाद कई इलाकों में देखने को मिला जलभराव

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला।
Sep 04, 2024, 7:27 PM IST

हरियाणा: भारी बारिश के बाद जलभराव

हरियाणा: गुरुग्राम के कई इलाकों में आज भारी बारिश के बाद जलभराव देखा गया। जलभराव का ये वीडियो नरसिंहपुर का है, जो ड्रोन से लिया गया है।
Sep 04, 2024, 6:49 PM IST

गुरुग्राम में बारिश के बाद हुआ जलभराव

हरियाणा: गुरुग्राम के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ। जलभराव का वीडियो दिल्ली-जयपुर राजमार्ग से सामने आया है।
Sep 04, 2024, 4:52 PM IST

गुरुग्राम में बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम

हरियाणा: गुरुग्राम के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हुई।
Sep 04, 2024, 4:51 PM IST

दिल्ली में भारी बारिश के कारण हुआ जलभराव

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। वीडियो द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास से है।
Sep 04, 2024, 4:50 PM IST

लखनऊ के कई इलाकों में हुई बारिश

उत्तर प्रदेश: लखनऊ शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
Sep 04, 2024, 4:49 PM IST

बारिश के कारण पटना में ढह बाउंड्रीवॉल का हिस्सा

बिहार: शहर में बारिश के कारण पटना सचिवालय 'विकास भवन' की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा ढह गया।
Sep 04, 2024, 3:49 PM IST

गुरुग्राम के कई इलाकों में हुई भारी बारिश

हरियाणा: गुरुग्राम के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हुई।
Sep 04, 2024, 3:49 PM IST

कोलकाता के कई इलाकों में हुई बारिश

पश्चिम बंगाल: कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। बारिश का वीडियो श्याम बाज़ार क्षेत्र से सामने आया है।
Sep 04, 2024, 2:39 PM IST

गुरुग्राम के कई इलाकों में हुई बारिश

हरियाणा: गुरुग्राम के कई हिस्सों में बारिश हुई।
Sep 04, 2024, 1:22 PM IST

गुजरात: बारिश के कारण सूरत में बाढ़ जैसी स्थिति

गुजरात: भारी बारिश के कारण सूरत में बाढ़ जैसी स्थिति हुई। ड्रोन वीडियो बोलव गांव से है।
Sep 04, 2024, 12:34 PM IST

जोधपुर में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

जोधपुर के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण जलभराव हुआ, मौसम विभाग ने यहां भी अलर्ट जारी किया है।
Sep 04, 2024, 11:55 AM IST

देहरादून शहर में आज बारिश हुई

देहरादून शहर में आज बारिश हुई, मौसम विभाग ने यहां पर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
Sep 04, 2024, 11:09 AM IST

उत्तराखंड में जारी है बारिश का क्रम,जगह-जगह हाईवे बंद

Uttarakhand weather: भारी बारिश का कहर, गंगोत्री,यमुनोत्री,बदरीनाथ हाईवे जगह- जगह बंद,जानिए कब तक रहेगी बारिश
Sep 04, 2024, 9:17 AM IST

तेलंगाना-आंध्रा में रेड अलर्ट जारी

तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, आंध्र प्रदेश के एनटीआर में स्कूल बंद, रेड अलर्ट जारी, राहत और बचाव कार्य जारी है।
Sep 04, 2024, 9:16 AM IST

हरियाणा के करनाल में आज बरसात हो रही है

हरियाणा के करनाल में आज बरसात हो रही है, मौसम विभाग ने यहां आज येलो अलर्ट जारी किया है।
Sep 04, 2024, 9:15 AM IST

क्या दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल?

Delhi Rains Updates: क्या दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल? IMD ने क्या कहा?
Sep 04, 2024, 8:31 AM IST

Bihar Weather News Today: बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Bihar Weather News Today: बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए आपके ज़िले का कैसा रहेगा हाल?
Sep 04, 2024, 8:29 AM IST

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रेदश समेत कई राज्यों में आज बारिश की आशंका है इसिलए मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+