Bihar Weather News Today: बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए आपके ज़िले का कैसा रहेगा हाल?

Bihar Weather Update News: बिहार में मॉनसून की सक्रियता कम हो गई है, लेकिन प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में नॉर्मल और भारी वर्षा के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिर उत्तर पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश के आसार हैं। पूर्णिया, अररिया, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, कटिहार और मधेपुरा जिले के कई जगहों पर तेज़ बारिश संभावना है।

सीवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर और जमुई जिलों के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पटना के अलावा पटना समेत बचे हुए जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार के सभी जिलों में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

bihar ka weather

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार में तेज गर्जन के साथ ठनका गिरने को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान बाहर निकलने से परहेज़ करें। बिहार में मॉनसून के सक्रियता की बात करें पिछले तो चार महीनों में उम्मीद के मुताबिक वर्षा नहीं हुई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून का काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार धीमी ही रही। जून और जुलाई में जैसी सक्रियता होनी चाहिए थी, वैसा नहीं हुआ। अगस्त में थोड़ी सी राहत ज़रूर मिली लेकिन सितंबर में फिर मॉनसून की सक्रियता कम हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मानसून सीजन में नॉर्मल से 25 फीसदी कम वर्षा हुई। अगस्त और सितंबर में भी लगभग यही हालात बने रहे। दक्षिण बिहार के कई जिलों में नहीं के बराबार बारिश होने की उम्मीद है। वहीं उत्तर बिहार में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण बिहार में मॉनसून एक्टिव रहने के कम आसार हैं, किसी भी जिले में बारिश के आसार नहीं है। पिछले 2 दिनों की बात की जाए तो दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में बारिश ज़्यादा हुई है। 3 सितंबर मंगलवार को उत्तर बिहार के 3 से 4 जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

अररिया, पूर्णिया, सुपौल और किशनगंज में हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+