Delhi Rains Updates: क्या दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल? IMD ने क्या कहा?

Delhi Rains Updates: दिल्ली में मानसून अपने अंतिम दौर में हैं, इसी वजह से यहां पर बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसी कारण उसने आज के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

उसका कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर इस पूरे हफ्ते जारी रहेगा और रूक-रूक बरसात होती रहेगी।फिलहाल आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है।

Delhi Rains Updates

तो वही मौसम में पूरे दिन नमी बरकरार रहेगी। वैसे बारिश की वजह से दिल्ली की आबोहवा में पहले से सुधार हुआ है और प्रदूषण थोड़ा कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 103 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 102 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 05 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 107 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -104 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -101 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार में भी आज बारिश हो सकती है। गुजरात-राजस्थान, आंध्रा और तेलंगाना में आज भी रेड अलर्ट है। इन दोनों जगहों में तो भारी बरसात ने काफी तबाही फैलाई हुई है।

अभी तक 50 लोगों की मौत, करोड़ों का आर्थिक नुकसान

दोनों राज्यों को मिलाकर यहां पर अभी तक 50 लोग स्वर्ग सिधार चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर करोड़ों का आर्थिक नुकसान हुआ है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, जिन्हें कि सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी बरसात ने कहर बरपाया

हिमाचल और उत्तराखंड में भी बरसात ने कहर बरपाया हुआ है। इन दोनों ही राज्यों में आज भी 'येलो अलर्ट' जारी है। तो वहीं बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+