Weather Updates: दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली लोगों को राहत

Weather Updates LIVE: देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरस रहे हैं, मुंबई जहां भारी बारिश से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली वाले उमस से त्रस्त हैं।

आज भी भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसी कारण उसने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

Weather Updates LIVE

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में जमकर बरसात हो रही है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी Orange अलर्ट जारी है। मौसम से जु़ड़े सारे अपडेट आपको यहां एक पेज पर देखने को मिलेंगी। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 22, 2024, 6:02 PM IST

राजकोट ज़िले के लाठ गांव में लगातार तेज़ बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति

गुजरात: राजकोट ज़िले के लाठ गांव में लगातार तेज़ बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों को जलभराव के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Jul 22, 2024, 4:21 PM IST

लगातार बारिश के कारण सूरत शहर के कई हिस्सों में जलभराव

गुजरात: लगातार बारिश के कारण सूरत शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय पुलिस लोगों को राहत पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
Jul 22, 2024, 4:20 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई।
Jul 22, 2024, 3:59 PM IST

सूरत में भारी बारिश

गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बीच भीषण जलजमाव देखा गया। पुलिस अनाउंसमेंट कर लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील कर रही है।
Jul 22, 2024, 2:10 PM IST

दिल्ली वाले पूछ रहे एक सवाल- कब झूमकर बरसेगा सावन?

Delhi Rains Updates: आज से सावन मास की शुरुआत हो चुकी है लेकिन दिल्ली अभी भी झमामझ सावन के इंतजार में हैं, दरअसल यहां बारिश तो हुई है लेकिन बरसात की गति और तीव्रता काफी कम रही है।
Jul 22, 2024, 12:30 PM IST

मुंबई में अगले तीन घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

अगले 3 घंटों में मुंबई, पालघर, रायगढ़ रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, ठाणे और सतारा के घाटों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है: IMD
Jul 22, 2024, 9:05 AM IST

7 राज्‍यों में भारी बार‍िश का अलर्ट, जानें द‍िल्‍ली का हाल?

Weather News: 7 राज्‍यों में भारी बार‍िश का अलर्ट, नागपुर में स्‍कूल-कॉलेज बंद, जानें द‍िल्‍ली का हाल?
Jul 22, 2024, 9:04 AM IST

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसी कारण उसने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+