Delhi Rains Updates: उमस से त्रस्त दिल्ली वाले पूछ रहे एक सवाल-कब झूमकर बरसेगा सावन? IMD ने दिया ये जवाब
Delhi Rains Updates: आज से सावन मास की शुरुआत हो चुकी है लेकिन दिल्ली अभी भी झमामझ सावन के इंतजार में हैं, दरअसल यहां बारिश तो हुई है लेकिन बरसात की गति और तीव्रता काफी कम रही है।
जिसकी वजह से लोगों को यहां पर उमस और नमी झेलनी पड़ रही है और इसी वजह से लोग दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की बाट जोह रहे हैं।

फिलहाल मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज नेशनल कैपिटल में पानी तो बरसेगा लेकिन ये बारिश हल्की से मध्यम ही होगी जिससे लोगों को पूरी तरह से तो नहीं लेकिन हल्के तौर पर उमस से राहत मिलेगी।
आईएमडी ने कहा है कि 22 से 24 जुलाई तक यहां पर मध्यम से बारिश होगी और इसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक नोएडा और गाजियाबाद में तापमान ऐसा ही रहेगा और मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा। खैर मौसम के गीला रहने के कारण यहां का प्रदूषण थोड़ा कम हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 101 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 103 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 13 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 106 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -111 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -102 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं अ्गले 24 घंटो के अंदर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। यूपी , एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान , कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा, महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर बंगाल, सिक्किम अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, गुजरात में येलो अलर्ट जारी है। अगले तीन दिनों तक मौसम का हाल यही रहने वाला है इसलिए लोगों को हेल्थ का ख्याल रखने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications