Weather News: 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नागपुर में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें दिल्ली का हाल?
Weather News: जुलाई का महीना अब खत्म होने के करीब है। आज से यानी 22 जुलाई से सावन भी लग चुका है। ऐसे में मॉनसून अपना जलवा बिखेरने के लिए बिल्कुल तैयार है। मौसम विभाग ने भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक तक झमाझम बारिश का अलर्ट है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भी अब उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं किस राज्य में बारिश का अलर्ट जारी?

- बहुत भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा
- भारी बारिश का अलर्ट: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, मेघालय, केरल, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक
- तूफान और बिजली का अलर्ट: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश।
तारीखों में समझें-
- 22-23 जुलाई : हिमाचल प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी मध्य प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश, और गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा। पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ बारिश के आसार। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होने की संभावना है।
- 22 जुलाई: पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। केरल और माहे, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा।
- 23 जुलाई: पूर्वी राजस्थान, विदर्भ और छत्तीसगढ़।
- 22 से 24 जुलाई: पश्चिमी राजस्थान, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार।
- 24 जुलाई: पश्चिमी मध्य प्रदेश
- 24 और 25 जुलाई: गुजरात राज्य
- 23 से 25 तक: झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश।
- 25 को: पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र।
- 24 और 25 तारीख: हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट।
- 22, 24 और 25 जुलाई: पूर्वी राजस्थान।
- 23 और 24 जुलाई: जम्मू और कश्मीर में बारिश होगी।
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! नागपुर में स्कूल और कॉलेज बंद
महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं। रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश का अलर्ट है। तटीय महाराष्ट्र में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई में 10 घंटे में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पालघर जिले को छोड़कर, ठाणे से सिंधुदुर्ग जिले तक पूरे तटीय क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के कारण मुंबई से कम से कम 15 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई के कई निचले इलाकों और खेड़, महाड़, रत्नागिरी, रायगढ़ आदि के कई इलाकों में पानी भर गया।
वहीं, भारी बारिश के कारण 22 जुलाई को नागपुर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। IMD ने नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह जानकारी नागपुर जिला कलेक्टर डॉ विपिन इटनकर ने दी है।












Click it and Unblock the Notifications