Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, कर्नाटक-गुजरात में रेड अलर्ट जारी
Weather Updates: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के बाद आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का तांडव देखने को मिला है, बरसात की वजह से हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
तो वहीं मौसम विभाग ने चक्रवात असना की वजह से तटीय कर्नाटक और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया है।पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
IMD ने 5 सितंबर तक बारिश का जारी किया अलर्ट
Gujarat Weather: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 से 5 सितंबर तक गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।
भारी बारिश के कारण असम के गुवाहाटी में भयंकर बाढ़
Guwahati Flood updates: रविवार की सुबह हुई भारी बारिश के कारण असम के गुवाहाटी में भयंकर बाढ़ आ गई, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। कई मुख्य सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली में मौसम फिर मारेगा पलटी, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट
Delhi Forecast Today: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून अपने अंतिम दौर में हैं, कभी धूप कभी बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है। आज भी यहां के बादलों के बरसने के आसार हैं इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
तेलंगाना में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
तेलंगाना: हैदराबाद कलेक्टर ने ट्वीट किया, "हैदराबाद जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण, सभी प्रबंधनों (सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी) के तहत सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 02-09-2024 को छुट्टी घोषित की जाती है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय।"
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक प्रेशर, क्या आने वाला है तूफान?
Cyclone Alert: पूरे भारत में इस वक्त मौसम का उलटफेर जारी है, गुजरात और कर्नाटक राज्य में आज रेड अलर्ट घोषित किया गया है क्योंकि अरब सागर पर बना दबाव चक्रवात 'असना' में तब्दील हो गया है, जो कि साल 1976 के बाद अरब सागर में उठा पहला साइक्लोन है।












Click it and Unblock the Notifications