बाढ़ ने गुजरात में मचाई भारी तबाही, IMD ने 5 सितंबर तक बारिश का जारी किया अलर्ट
Gujarat Weather: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 से 5 सितंबर तक गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।
इस बीच, 23 अगस्त को भारी बारिश के बाद, अजवा बांध से विश्वामित्री नदी में पानी छोड़ा गया, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलस्तर छह से आठ फीट तक बढ़ गया। खबर के मुताबिक, आईएमडी ने 2 सितंबर के लिए वडोदरा को येलो अलर्ट पर रखा है।

जबकि, भरूच और नर्मदा जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। इसके अलावा, अहमदाबाद सहित सौराष्ट्र के चार जिले, जो दक्षिण और मध्य गुजरात के पास हैं, भी येलो अलर्ट में हैं। 4 सितंबर के लिए अलर्ट दक्षिण और मध्य गुजरात तक फैला हुआ है।
भारी बारिश की IMD ने की भविष्यवाणी
जबकि, आनंद और भरूच जिले ऑरेंज अलर्ट में हैं। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को पंचमहल, दाहोद और छोटाउदेपुर में छिटपुट भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 2 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट के साथ भरूच और नर्मदा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश
होगी।
तीन और चार सितंबर को पूर्वी सौराष्ट्र जिलों, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात में छिटपुट भारी बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, पांच सितंबर को उत्तरी गुजरात और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।
105 प्रतिशत हो चुकी है बारिश
बारिश के इस ताज़ा दौर में गुजरात में सिर्फ़ कुछ दिनों में ही औसत वार्षिक वर्षा का 105 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। आईएमडी ने 12 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। 23 अगस्त को भारी बारिश के बाद, अजवा बांध से विश्वामित्री नदी में पानी छोड़ा गया, जिससे वडोदरा के कई इलाकों में जलस्तर छह से आठ फ़ीट तक बढ़ गया।
मगरमच्छ भी देखा गया
वडोदरा में एक घर की छत पर मगरमच्छ देखा गया, जबकि राज्य में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। बाढ़ के कारण कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है और हज़ारों लोग विस्थापित हो गए हैं।
राहत प्रयास जारी
राज्य सरकार ने हाल ही में हुई भारी बारिश और भयंकर बाढ़ के बाद विभिन्न क्षेत्रों में राहत और सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नर्मदा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत की जा रही है। नर्मदा जिला कलेक्टर द्वारा किए गए आकलन के आधार पर नर्मदा जिला सड़क और भवन विभाग इन मरम्मत कार्यों को संभाल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications