Delhi Forecast Today: दिल्ली में मौसम फिर मारेगा पलटी, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

Delhi Forecast Today: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून अपने अंतिम दौर में हैं, कभी धूप कभी बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है। आज भी यहां के बादलों के बरसने के आसार हैं इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

आईएमडी का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है इसलिए घर से बार निकलते वक्त सभी लोग छतरी लेकर ही बाहर निकलें।

Delhi Forecast Today

आपको बता दें कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है।

मालूम हो कि शुक्रवार को यहां पर बरसात हुई थी तो वहीं शनिवार को यहां पर धूप निकली थी, जिससे लोगों को यहां उमस और नमी का सामना करना पड़ा और आज भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है।वैसे लगातार हो रही बरसात की वजह से यहां के प्रदूषण में कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 105 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 108 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 07 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 104 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -109 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -101 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार में आज बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं गुजरात और कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी है। गुजरात में तो एक चक्रवात असना का भी खतरा मंडरा रहा है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी

तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है तो बंगाल, ओडिशा, आंध्रा प्रदेश , एमपी में अलर्ट जारी किया गया है। असम, सिक्किम, मेघालय में भी भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए अगले दो दिनों तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+