Weather Updates: भारी बारिश के कारण असम के गुवाहाटी में भयंकर बाढ़, जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलर्ट जारी
Guwahati Flood updates: रविवार की सुबह हुई भारी बारिश के कारण असम के गुवाहाटी में भयंकर बाढ़ आ गई, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। कई मुख्य सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गुवाहाटी में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने शहर के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण दिसपुर और सोनापुर सर्कल क्षेत्रों में संभावित जलभराव, दृश्यता में कमी की चेतावनी दी है।
दैनिक जीवन पर प्रभाव
आपको बता दे कि ज़ू रोड, नवीन नगर, गणेशगुड़ी, हिदायतपुर, गुवाहाटी क्लब, उलुबारी, हतीगांव, गीता नगर, मालीगांव, लचित नगर, चांदमारी, पंजाबरी, जोराबाट, जटिया, ज्योतिकुची और घोरमारा जैसे कई प्रमुख इलाके बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जीएस रोड, अनिल नगर, वीआईपी रोड, तरुण नगर, राजगढ़ रोड, जोराबाट, रुक्मिणी गांव, सर्वे और छत्रीबाड़ी इलाकों में भी जलभराव हुआ।
शहर में जगह-जगह यातायात जाम की स्थिति रही, क्योंकि सड़कें पानी से लबालब भरी रहीं। एंबुलेंस को आने में काफी देरी हुई, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी।












Click it and Unblock the Notifications