Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक प्रेशर, क्या आने वाला है तूफान? जानिए IMD का अपडेट
Cyclone Alert: पूरे भारत में इस वक्त मौसम का उलटफेर जारी है, गुजरात और कर्नाटक राज्य में आज रेड अलर्ट घोषित किया गया है क्योंकि अरब सागर पर बना दबाव चक्रवात 'असना' में तब्दील हो गया है, जो कि साल 1976 के बाद अरब सागर में उठा पहला साइक्लोन है।
तो वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में भी एक टेंशन बना हुआ है जिसके चक्रवात में बदलने की संभावना है, जिस पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है।

आपको बता दें कि जब किसी समुद्री क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है, तो हवा तेजी से उस क्षेत्र की ओर खिंचने लगती है। जिससे यह क्षेत्र और अधिक गहरा हो जाता है जो कि चक्रवात का रूप धारण कर लेता है।
भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना
चक्रवात बनने की स्थिति में आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है इसलिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, और तमिलनाडु में अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है और स्थानीय प्रशासन को तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
'असना' के लिए अलर्ट जारी
मौजूदा स्थिति की बात करें तो इस वक्त चक्रवाती तूफान 'असना' कच्छ तट और पाकिस्तान के समीपवर्ती इलाकों के पास स्थित है और छह किमी प्रति घंटे रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल गुजरात में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है।
भारी बारिश की वजह से 18,000 से ज्यादा लोग बेघर
बता दें कि गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से 18,000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं तो वहीं करीब 26 लोगों की जान चली गई है। भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं तो वहीं अभी तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात की आहट से लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं बस थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है, तो वहीं प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications