Weather Updates: कई राज्यों में बरसेंगे बादल, अयोध्या में खतरे के निशान से ऊपर सरयू
Weather Updates LIVE: देश में अब मानसून अंतिम पड़ाव पर है लेकिन अभी भी कई प्रांतों में भारी बरसात हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 'आज यूपी, एमपी , बिहार के कई जिलों में बारिश की आशंका है।'
तो वहीं दूसरी ओर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं । पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

बिहार के 19 जिलों में बारिश के आसार
हरियाणा के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना
राजस्थान में इस सप्ताह फिर से बारिश के आसार
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मुरादाबाद: तेज बारिश के कारण रेलवे अंडरपास डूब गया
#WATCH मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: तेज बारिश के कारण रेलवे अंडरपास डूब गया, दर्जनों गांव बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। pic.twitter.com/3qDW9bMcdi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2024
गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण पूरा संगम क्षेत्र जलमग्न हो गया। रिहायसी इलकों में पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/aeAAlZxNDC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2024
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: उत्तर भारत में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
वीडियो नमो घाट से है। pic.twitter.com/9jlUFc1hmS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2024
खतरे के निशान से ऊपर सरयू
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। pic.twitter.com/OzjKFzGLL2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications