Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज़, नवादा, गया समेत इन ज़िलों में तेज़ बारिश के आसार
Bihar Weather News Today: बिहार में मौसम के करवट बदलने के साथ ही मौसम सुहाना हो चुका है। मॉनसून सक्रिय होते ही सुबह में ठंड जैसे हालात हो चुके हैं। आलम यह है कि लोग कंबल और चादर ओढ़ कर सो रहे हैं। आज प्रदेश में मौसम का मिज़ाज कैसा रहेगा, आइए अब मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट जानते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार के 6 जिलों में तेज़ बारिश की संभावना है, वहीं 3 ज़िलों में बारिश के साथ ही वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बिहार के कैमूर, औरंगाबाद और रोहतास काफी तेज़ भारी बारिश के आसार है।

नवादा, गया और अरवल तेज़ बारिश के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना और आस पास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार के 19 जिले में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है। कम दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। जो कि विभिन्न प्रदेश के ज़िलों से होते हुए पश्चिम बंगाल से गुजर रहा है।
दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों इसी वजह से मॉनसून एक्टिव रहने की उम्मीद है। इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है। वहीं उत्तर बिहार के गोपालगंज, सारण और वैशाली में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
उत्तर बिहार के बाकी ज़िलों में छाए रहने के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। इस वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 सितंबर के बाद बिहार में मॉनसून कमज़ोर हो सकता है। रविवार को बिहार के कई ज़िलों में तेज़ बारिश हुई, जिस वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications